{"_id":"606e2e2fae6d27607b6b16f3","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-home-minister-amit-shah-holds-roadshow-in-singur-assures-industrialisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल चुनाव: गृहमंत्री शाह का सिंगूर में औद्योगिक विकास का वादा, कहा- विरोध की जगह बातचीत और सहयोग की करेंगे राजनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल चुनाव: गृहमंत्री शाह का सिंगूर में औद्योगिक विकास का वादा, कहा- विरोध की जगह बातचीत और सहयोग की करेंगे राजनीति
Thu, 08 Apr 2021 03:41 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सिंगूर
एजेंसी, सिंगूर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 08 Apr 2021 03:41 AM IST
सार
- राज्य के औद्योगिक रूप से पिछड़ने के पीछे लगातार भाजपा सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर ले रही है
- शाह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सिंगूर में छोटे, मझोले और बड़े उद्योग स्थापित हों
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सिंगूर में रोड शो किया। अमित शाह ने सिंगूर में कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आई तो क्षेत्र में उद्योगों का तेजी से विकास किया जाएगा। विरोध की जगह बातचीत और सहयोग की राजनीति होगी।
विज्ञापन
बता दें, तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में खस्ताहाल उद्योग और नौकरियों की कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया था। राज्य के औद्योगिक रूप से पिछड़ने के पीछे लगातार भाजपा सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर ले रही है।
विज्ञापन
शाह ने यहां भाजपा के उम्मीदवार रवींद्रनाथ भट्टाचार्य के समर्थन में रोड शो किया। भट्टाचार्य ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का हाथ थामा है। 89 वर्षीय भट्टाचार्य भाजपा में शामिल होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। शाह ने संवाददाताओं से कहा, 2006 के प्रदर्शन के बाद यहां औद्योगिक विकास थम गया, लेकिन भाजपा की सरकार में यहां विकास होगा।
विज्ञापन
आलू की खेती के लिए 500 करोड़ के फंड का किया जिक्र
शाह ने कहा, हम यहां उद्योग लगाकर क्षेत्र का विकास करेंगे। हमारे संकल्प पत्र के अनुसार, यहां आलू की खेती के लिए 500 करोड़ के फंड भी जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि यहां छोटे, मझोले और बड़े उद्योग स्थापित हों। हम विरोध की जगह विकास, बातचीत और सहयोग की राजनीति करेंगे।
उन्होंने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो का हिंदू देवी-देवताओं में विश्वास और जनसभाओं में चंडी पाठ का वह स्वागत करते हैं मगर बहुत देर हो चुकी है। शाह ने कहा, तीन चरणों में अब तक 91 सीटों में मतदान हो चुके हैं जिसमें से 63 से 68 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने एक बार फिर राज्य की 295 सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। यह रोड शो दुलेपाड़ा से सिंगूर पुलिस स्टेशन तक करीब एक घंटे चला।