पांच राज्यों में चुनाव Live: असम में प्रियंका बोलीं- यहां बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं, उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। इसके साथ ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी शुरू हो गया है। सभी लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के मालदा में रैली की। यहां उन्होंने जमकर ममता सरकार पर निशाना साध। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा। इसके अलावा कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में जेपी अग्रवाल के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। यहां पढ़ें सभी राज्यों के चुनावों से संबंधित अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैंः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने असम में कहा कि यहां के बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं। आजकल चीन और जापान की ग्रीन टी भी पीने लगे हैं शायद उन्हें असम की कड़क चाय पिलानी पड़ेगी और उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी।असम में सत्ता में आने पर कांग्रेस 5 लाख सरकारी नौकरियां देगी
प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो कम से कम 5 लाख सरकारी नौकरियां देगी।गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपयेः प्रियंका
बिजली के बिल करेंगे माफः प्रियंका
असम में सत्ता में आने पर कांग्रेस सीएए को रद्द करेगीः प्रियंका
Congress, if voted to power in Assam, will bring new law to nullify Citizenship (Amendment) Act: AICC General Secretary Priyanka Gandhi Vadra at public meeting in Tezpur
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2021
बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान का समय आधा घंटा बढ़ाया गया
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान के समय को आधा घंटा बढ़ा दिया है। अब मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक कर पाएंगे।कांग्रेस ने बंगाल के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। पार्टी नेता जेपी अग्रवाल इस समिति की अध्यक्षता करेंगे।Congress constitutes Screening Committee for West Bengal assembly elections, party's JP Aggarwal to chair the committee pic.twitter.com/0mmC41x0mD
— ANI (@ANI) March 2, 2021
रैली से पहले योगी ने किया ट्वीट
मालदा में रैली से पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'नमस्कार बंगाल... सनातन संस्कृति की जागृत धरा पर आज आप सभी के बीच उपस्थित होने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो रहा है। 'वंदे मातरम्' के अमर उद्घोष से संपूर्ण देश की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाली वीर भूमि को मेरा नमन... जय श्री राम।'नमस्कार बंगाल...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 2, 2021
सनातन संस्कृति की जागृत धरा पर आज आप सभी के बीच उपस्थित होने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो रहा है।
'वंदे मातरम्' के अमर उद्घोष से सम्पूर्ण देश की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाली वीर भूमि को मेरा नमन...
जय श्री राम
मालदा में रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के मालदा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।प्रियंका गांधी ने चाय बागान में चाय की पत्तियां तोड़ी
असम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिश्वनाथ में सद्गुरू के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा।#WATCH Assam: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra plucks tea leaves with other workers at Sadhuru tea garden, Biswanath. pic.twitter.com/8jpQD8IHma
— ANI (@ANI) March 2, 2021