फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Advocate General Kishore Datta resigns from his post citing personal reasons Governor Jagdeep Dhankhar accepts it

बंगाल: नारदा घोटाला, चुनाव के बाद हिंसा जैसे हाई-प्रोफाइल केस संभाल रहे एडवोकेट जनरल ने दिया इस्तीफा

Tue, 14 Sep 2021 02:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 14 Sep 2021 02:00 PM IST
सार

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है।

विज्ञापन
West Bengal Advocate General Kishore Datta resigns from his post citing personal reasons Governor Jagdeep Dhankhar accepts it
ममता बनर्जी के शासनकाल में एडवोकेट जनरल का पद छोड़ने वाले किशोर दत्ता चौथे व्यक्ति हैं। - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। इस ट्वीट में धनखड़ ने ममता बनर्जी को भी टैग किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि किशोर दत्ता ने फरवरी 2017 में एडवोकेट जनरल का पद संभाला था। उन्होंने चार साल के कार्यकाल के बाद अचानक पद से इस्तीफा देने के पीछे निजी वजहें बताईं। हालांकि, इसका पूरा विवरण नहीं दिया। उनसे पहले बंगाल के एडवोकेट जनरल रहे जयंत मित्रा ने भी सरकार से कुछ विवादों के चलते कार्यकाल पूरा करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह ममता सरकार के पहले एडवोकेट जनरल अनिंद्य मित्रा और उनके बाद इस पर नियुक्त किए गए बिमल चटर्जी ने भी कार्यकाल पूरा करने से पहले इस्तीफा सौंप दिया था। यानी ममता के 2011 में बंगाल की सत्ता में आने के बाद से अब तक चार एडवोकेट जनरल अपना पद छोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि हालिया समय में किशोर दत्ता का नाम कई हाई-प्रोफाइल केसों में शामिल रहा। वे कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता सरकार के खिलाफ दर्ज चुनाव बाद हिंसा के मामलों से जुड़े रहे थे। इसके अलावा नारदा घोटाले को लेकर चल रही जांच में वे बंगाल सरकार का पक्ष रख रहे थे। बता दें कि इस केस में सीबीआई ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के चार बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दत्ता टीएमसी से जुड़े विधायक मुकुल रॉय की पीएसी अध्यक्षता को मिली चुनौती के मामले को भी देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed