{"_id":"608a325c8ebc3ebf80432ba3","slug":"west-bengal-a-bomb-hurled-near-mahajati-sadan-auditorium-in-north-kolkata-today-election-commission-has-sought-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में हिंसा: उत्तर कोलकाता में कार सवारों ने फेंके बम, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में हिंसा: उत्तर कोलकाता में कार सवारों ने फेंके बम, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
Thu, 29 Apr 2021 09:43 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 29 Apr 2021 09:43 AM IST
सार
चुनाव आयोग ने इस घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि बंगाल में हर चरण के चुनाव के दौर हिंसा हुई।
विज्ञापन
नॉर्थ कोलकाता में फेंका गया बम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में आठवें व अंतिम चरण के चरण में 35 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच उत्तर कोलकाता के महाजाति सदन इलाके में बम फेंकने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि इस घटना को कार सवार लोगों ने अंजाम दिया, लेकिन इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, उत्तर कोलकाता के महाजाति सदन में गुरुवार (29 अप्रैल) सुबह कार सवार लोगों ने बम फेंके। इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन बम फटने के बाद अफरातफरी मच गई। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं, चुनाव आयोग ने इस घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि बंगाल में हर चरण के चुनाव के दौर हिंसा हुई।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार पर हुआ हमला
जोड़ासांको से भाजपा उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित ने आरोप लगाया कि जब वह विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रही थीं, तब उनके वाहन पर देसी बम फेंके गए। उन्होंने कहा, 'बम मेरी कार पर फेंके गए, लेकिन मैं बच गई। मैं निश्चित रूप से सभी मतदान केंद्रों का दौरा करूंगी। उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की और यह मतदाताओं को डराने की साजिश है।'
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उन्होंने कहा कि सबूत जुटाए जा रहे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के आखिरी चरण के तहत कोलकाता में जोड़ासांको समेत सात सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा।