फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather will change again in Delhi-NCR, hot winds will blow from the weekend after rain, mercury will rise

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के बाद वीकेंड से चलेगी गर्म हवाएं, बढ़ेगा पारा

Tue, 03 Jun 2025 07:17 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 07:17 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में भी कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में कमी के चलते लोगों को राहत महसूस कर रहे है। लेकिन अब दिल्ली में मौसम फिर बदलने जा रहा है। अगले दो दिन यानी 4,5 और 6 जून को बारिश की उम्मीद है।

विज्ञापन
Weather will change again in Delhi-NCR, hot winds will blow from the weekend after rain, mercury will rise
मौसम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ गर्मी हो रही है। तो वहीं, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात खराब हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में भी कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में कमी के चलते लोगों को राहत महसूस कर रहे है। लेकिन अब दिल्ली में मौसम फिर बदलने जा रहा है। अगले दो दिन यानी 4,5 और 6 जून को बारिश की उम्मीद है, जबकि वीकेंड 7 और 8 जून से तापमान बढ़ने और गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियों के कारण जून की शुरुआत में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकेगी नहीं। अगले कुछ दिनों में गर्मी दोबारा अपना असर दिखा सकती है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि, दिल्ली और एनसीआर में बीते दिनों मौसम में कोई खास गतिविधि नहीं देखी गई है। दोपहर में कुछ समय के लिए मौसम में बदलाव की शुरुआत हुई थी, लेकिन वह ज्यादा देर नहीं टिक सकी। जबकि दिल्ली के पास के राज्य राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून की हल्की गतिविधियां देखी गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार और गुरुवार (4-5 जून) रात तक प्री मानसून गतिविधियां बनी रहने की उम्मीद है। लेकिन शुक्रवार (6 जून) से तापमान दोबारा बढ़ सकता है। शनिवार और रविवार (7-8 जून) को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, 6 से 9 जून के बीच सतही और निचली सतह की हवाएं तेज रहेगी, जिससे गर्मी का असर कुछ हद तक कम रहेगा है। फिल्हाल जून के शुरुआती दिनों में दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'वन नेशन वन हसबैंड' पर सियासी बवाल: पंजाब सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, भड़की भाजपा

अभी ऐसा है मौसम का सिस्टम
इन दिनों मौसम के बड़े सिस्टम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ अभी भी पहाड़ी क्षेत्रों पर सक्रिय है। जबकि पंजाब, राजस्थान की सीमा और मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे जुड़ी पूर्व-पश्चिम दिशा की ट्रफ रेखा दिल्ली के क़रीब से गुजर रही है। बुधवार और गुरुवार को दिनों तक यह सिस्टम उत्तर भारत के मैदानी इलाकों सहित दिल्ली में मौसम गतिविधियां ला सकता है। 

शुक्रवार को यह सिस्टम थोड़ा कमजोर होगा और गतिविधियां सिर्फ दिल्ली और उससे सटे राजस्थान के इलाकों तक सीमित रह जाएंगी।अधिकतर मौसम गतिविधियां देर शाम या रात में होंगी, जो अगले दिन तड़के तक जारी रह सकती हैं। बारिश और गरज-चमक से पहले धूलभरी आंधी और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन गतिविधियों के चलते रातें सुहानी रहने की उम्मीद है और दिन के तापमान में भी गिरावट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed