{"_id":"67d0c3552197bbc59009b565","slug":"weather-updates-temperature-surging-heatwave-imd-alert-snowfall-in-hilly-states-rainfall-news-in-hindi-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: कश्मीर से केदारनाथ तक बारिश-बर्फबारी, राजस्थान समेत मैदानों में चढ़ा पारा; मध्य भारत में समय पूर्व लू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather: कश्मीर से केदारनाथ तक बारिश-बर्फबारी, राजस्थान समेत मैदानों में चढ़ा पारा; मध्य भारत में समय पूर्व लू
Wed, 12 Mar 2025 04:42 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 12 Mar 2025 04:42 AM IST
सार
तेजी से बदलता मौसम चिंता पैदा कर रहा है। एक तरफ कश्मीर से केदारनाथ तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण वातावरण ठंडा है, तो दूसरी तरफ राजस्थान समेत मैदानों में पारा मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ने लगा है। इसके अलावा गुजरात से लेकर विदर्भ पश्चिम और मध्य भारत में समय से पहले ही लू चलने लगी है।
विज्ञापन
बढ़ता तापमान चिंताजनक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई हिस्सों में मौसम में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहीं राजस्थान, गुजरात समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने लगा है।
गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं ओडिशा, विदर्भ, कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जगह तो समय से पहले लू भी चलने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में केदारनाथ और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ही हिमपात भी हुआ है। कश्मीर में गुलमर्ग, जोजिला, राजदान पास समेत कई इलाकों में मंगलवार को दूसरे दिन भी बारिश व बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश में मनाली-केलांग नेशनल हाईवे पर सोलंगनाला से आगे तीन जगह हिमस्खलन हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jammu News: कश्मीर में बारिश-बर्फबारी जम्मू के पारे में उछाल
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा...
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसी दौरान मध्य भारत में भी अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ने का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें- होली पर 'बरसेंगे बदरा'!: आज से चलेंगी तेज हवाएं... दिखेगा नए पश्चिमी विक्षोभ का असर; चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
पलटेगा मौसम...
मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव आने के पूरे आसार हैं। 14 मार्च तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
संबंधित वीडियो--

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन