फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather updates news today in hindi rain lashes out in mumbai snowfall low visibility fog temperature imd

उत्तर भारत के कई इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन-चार घंटे मुंबई में होगी लगातार बारिश

Mon, 14 Dec 2020 09:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 14 Dec 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
weather updates news today in hindi rain lashes out in mumbai snowfall low visibility fog temperature imd
मुंबई में बारिश - फोटो : ANI

देश के उत्तरी इलाकों में रविवार को हुई बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चला गया है। वहीं दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत देश के कुछ अन्य जगहों पर छाए घने को कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। इसके अलावा मौसम विभाग ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अगले तीन-चार घंटे के दौरान हल्की और मध्यम वर्षा होने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


मुंबई में अगले तीन-चार घंटे होगी बारिश
मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार घंटों के दौरान मुंबई में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। मुंबई के मौसम विभाग के डीडीजी केएस होसालिकर ने कहा, 'मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ में मध्यम बारिश होगी। ताजा उपग्रह तस्वारें उत्तर कोंकण क्षेत्र पर बादल होने का संकेत देती हैं। अगले तीन-चार घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।'
विज्ञापन



मध्यप्रदेश और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 'अगले 24 घंटे में मुंबई, ठाणे, रायगढ़, वसई-विरार, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। शाम तक बारिश की मात्रा कम हो जाएगी लेकिन बादल और कम दृश्यता जारी रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पश्चिमोत्तर भारत में अगले तीन दिनों में तापमान होगा कम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे जाने वाला है। दो दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की आंशका नहीं है लेकिन उसके बाद इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed