फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather updates: Delhi, UP and these states may witness rain in next few days

Weather update: अगले कुछ दिनों में बदल सकता है दिल्ली सहित कई राज्यों का मौसम, इन प्रदेशों में बारिश की संभावना 

Mon, 29 Nov 2021 08:36 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 29 Nov 2021 08:36 PM IST
सार

आईएमडी ने कहा कि 30 नवंबर की रात से एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
Weather updates: Delhi, UP and these states may witness rain in next few days
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक के साथ ही आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम बदल सकता है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानी आरके जेनामणि के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 30 नवंबर से दो दिसंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी।

विज्ञापन


मौसम में दिखेंगे कई बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक  से दो दिसंबर की रात तक गुजरात, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। जेनामणि ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है और कुल मिलाकर इस दौरान मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


आईएमडी ने कहा कि 30 नवंबर की रात से एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 30 नवंबर से दो दिसंबर के दौरान गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी ने ट्वीट कर कहा कि दो दिसंबर को गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा एक और दो दिसंबर के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। 

इन राज्यों में दो दिसंबर को बारिश की संभावना
साथ ही आईएमडी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दो दिसंबर को बारिश के साथ ही कई स्थानों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में भी भारी बारिश हो सकती है।


5-6 दिसंबर को दिल्ली में बारिश की संभावना
जेनामणि ने कहा, जहां तक बाकी क्षेत्रों की बात है 30 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, दो दिसंबर तक दबाव रहेगा। इसके कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी।  5-6 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा, इस दौरान दिल्ली में बारिश होगी। दो दिसंबर को एनसीआर में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 5-6 दिसंबर को वर्षा की संभावना अधिक है, पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में होगी बारिश। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed