फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather update today Cold winds will continue in North-West India for the next two days

Weather: अगले दो दिन उत्तर-पश्चिम भारत में जारी रहेगा सर्द हवाओं का प्रकोप; 9 से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Thu, 06 Mar 2025 06:48 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 06:48 AM IST
सार

उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 9 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होकर पश्चिमी हिमालयी इलाकों के मौसम में बदलाव करने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर से नमी लेकर आता है।

विज्ञापन
Weather update today Cold winds will continue in North-West India for the next two days
भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से सर्द सतही हवाएं चल रही है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में फिर ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यहां हवाओं का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी सर्द हवाएं
देश की राजधानी में अगले दो से तीन दिनों तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। सुबह के दौरान हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जो दोपहर तक 22 से 24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान के 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

पृथ्वी पर सूर्य की ऊर्जा के असमान वितरण के कारण गर्म और ठंडी हवाएं चलती हैं। जिन हिस्सों पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं वहां गर्म हवा और जिन हिस्सों पर तिरछी किरणें पड़ती हैं वहां ठंडी हवा चलती है। चूंकि इस समय पश्चिम उत्तर भारत में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ रही हैं इसलिए ठंडी हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 9 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होकर पश्चिमी हिमालयी इलाकों के मौसम में बदलाव करने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर से नमी लेकर आता है।

यह नमी पाकिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश करती है और उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का कारण बनती है। इससे रात के समय न्यूनतम तापमान बढ़ता है, जबकि दिन में तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है।

विज्ञापन

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के तट पर 45 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने पर्यटकों व मछुआरों को इन इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी।

तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरा
मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed