फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: some relief from rain from tomorrow, winter will knock after deepavali in North India

Weather Update: कल से बारिश से मिलेगी निजात, जल्द उत्तर भारत के राज्यों में दस्तक देगी सुबह-शाम की ठंड

Mon, 10 Oct 2022 03:45 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 10 Oct 2022 03:45 PM IST
सार

Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ हिस्सों में अगले एक या दो दिन हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद बरसात थम जाएगी। हालांकि मानसून की विदाई 25 अक्तूबर के बाद होगी। इसके बाद से ही सुबह और शाम की ठंड महसूस होने लगेगी...

विज्ञापन
Weather Update: some relief from rain from tomorrow, winter will knock after deepavali in North India
Weather Update: बरसात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण में बीते एक सप्ताह से बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। तेज बारिश के साथ उत्तर भारत कई राज्यों में ठंड की आमद देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी एक-दो दिन ऐसे ही छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। दीपावली के बाद उत्तर भारत में ठंड शुरू हो जाएगी। 25 अक्तूबर के बाद देश से बारिश की विदाई हो जाएगी। एक बार फिर मौसम शुष्क और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश जारी रहेगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती परिसंचरण से तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिम तक फैली हुई है। वहीं, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा सर्कुलेशन से गुजरात और आसपास के इलाकों से होते हुए राजस्थान और हरियाणा होते हुए पंजाब तक फैली हुई है।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ हिस्सों में अगले एक या दो दिन हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद बरसात थम जाएगी। हालांकि मानसून की विदाई 25 अक्तूबर के बाद होगी। इसके बाद से ही सुबह और शाम की ठंड महसूस होने लगेगी। उत्तर के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम खुश्की देखने को मिलेगी। लेकिन पूर्व के राज्य और ओडिशा में हल्की बारिश का दौर ऐसा ही जारी रहेगा। लेकिन दक्षिण के राज्यों में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। दीपावली के बाद उत्तर भारत के राज्यों में सुबह शाम की ठंड महसूस होने लगेगी। दिसंबर के बाद ठंड ज्यादा महसूस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पूर्वी गुजरात, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश संभव है। राजधानी दिल्ली में 11 अक्तूबर तक हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन 12 अक्तूबर से मौसम थोड़ा बदलेगा, जिसमें धूप के साथ हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed