{"_id":"6659a6095c0e735c6c0aaf80","slug":"weather-update-relief-expected-in-sm-districts-facing-heat-wave-imd-told-which-states-will-have-yellow-alert-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: हीट वेव की मार झेल रहे कुछ जिलों में राहत की उम्मीद, IMD ने बताया- किन राज्यों में होगा यलो अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम अपडेट: हीट वेव की मार झेल रहे कुछ जिलों में राहत की उम्मीद, IMD ने बताया- किन राज्यों में होगा यलो अलर्ट
Fri, 31 May 2024 03:57 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 31 May 2024 03:57 PM IST
सार
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि अगले एक दो दिन में हीटवेव की स्थिति काफी कम हो जाएगी।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ हिस्सों में, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर 31 जून को उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताए, ग्रीन, येलो और ऑरेज अलर्ट वाले क्षेत्र
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ रहा पारा लोगों को बेचैन कर रहा है। यहीं नहीं गर्मी के कारण कई जगह आग लगने की घटनाएं तो कहीं, हीटवेव के कारण लोग अपनी जान गवां रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि अगले एक दो दिन में हीटवेव की स्थिति काफी कम हो जाएगी।
पिछले 24 घंटों में बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कुछ अन्य प्रदेशों में गर्मी से लोग काफी परेशान हुए हैं। इस पर मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि उम्मीद है कि कल से इन क्षेत्रों से हीटवेव की स्थिति कम हो जाएगी। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड राज्यों में ही हीटवेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि कल हीटवेव की स्थिति में थोड़ा सुधार आने की संभावना है। अधिकांश राज्य येलो अलर्ट पर चले जाएंगे। लेकिन पंजाब और हरियाणा और ओडिशा मं ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।
विज्ञापन
उष्ण लहर की संभावना
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा में कई जगहों पर 2 जून को उष्ण लहर की संभावना है। जिससे स्थति में सुधार होगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ हिस्सों में, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर 31 जून को उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर के उठने की संभावना है। जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष भागों की ओर बढ़ा है। वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों, त्रिपुरा, मेघालय, असम के शेष भागों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश भागों में भी मानसून आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक के कुछ स्थानों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ सकता है।