फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather update: Rain alert in many states from UP to Jammu and Kashmir, heatwave imd

Weather: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र; यूपी से जम्मू-कश्मीर तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Thu, 29 May 2025 06:18 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 29 May 2025 06:18 PM IST
सार

देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसा ही हो सकता है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather update: Rain alert in many states from UP to Jammu and Kashmir, heatwave imd
भारत में मानसून में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। खास तौर पर समुद्र तटीय राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके कारण देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है।  

विज्ञापन

आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसा ही हो सकता है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में भी आज गरज के साथ बारिश, तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं कल और परसों पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर लू चल सकती है। 

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है, जो ओडिशा, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्से, पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों के लिए चक्रवाती तूफान के लिए अलर्ट
इस बीच, तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों के लिए चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते बंदरगाहों पर चक्रवात चेतावनी संकेत जारी करने की सलाह दी है। चक्रवात चेतावनी संख्या 1 को 7 बंदरगाहों पर जारी किया गया है, जिनमें चेन्नई, कुड्डालोर, नागापट्टिनम, एन्नोर, कट्टुपल्ली, पुडुचेरी और कराईकल शामिल हैं, जबकि चक्रवात चेतावनी संख्या 3 को पंबन और तूतीकोरिन बंदरगाहों पर जारी किया गया है। 


इसे भी पढ़ें- TMC Targeted PM Modi: 'अगर हिम्मत है, तो कल चुनाव में उतरें', CM ममता ने PM मोदी को दी चुनौती; ये बात भी कही
विज्ञापन

अगले 2-3 दिनों में केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र में ऐसा रहेगा मौसम
वहीं, मौसम विभाग ने केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर तेज पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इनके प्रभाव से, 29 और 30 मई 2025 को केरल में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा से लेकर बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 31 मई, 1 और 2 जून 2025 को केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। केरल के आठ जिलों, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के छह जिलों, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 


इसे भी पढ़ें- Alert: दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी के बाद तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

कर्नाटक में बारिश जारी
इस बीच कर्नाटक के कलबुर्गी में लगातार बारिश जारी है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed