फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update imd says that temperature in north india during summer will remain above normal hot wind

तीन महीने खूब तपाएगी गर्मी, उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

Tue, 02 Mar 2021 12:46 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 02 Mar 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
weather update imd says that temperature in north india during summer will remain above normal hot wind
गर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : सुदर्शन झा

मार्च की शुरुआथ से ही गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले महीनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप छाया रहेगा। उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को तीन महीनों- मार्च, अप्रैल और मई के लिए गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन


विभाग का कहना है कि इस साल दक्षिण और मध्य भारत को छोड़कर उत्तर भारत सहित देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से एक डिग्री तक ज्यादा रह सकता है। मार्च के पहले दिन इसका आभास हो भी गया है। एक मार्च को उत्तर और मध्य भारत का तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग पिछले पांच सालों से गर्मी को लेकर पूर्वानुमान जारी कर रहा है। विभाग ने हर साल बताया कि गर्मी ज्यादा रहेगी और उसकी भविष्यवाणी सही भी साबित हुई है।
विज्ञापन


भोपाल सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में ज्यादा तपेंगी रातें
इस साल भोपाल, इंदौर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में रातें ज्यादा तपेंगी। यहां दिन का तापमान सामान्य औसत से 0.5 डिग्री जबकि रात का तापमान एक डिग्री ज्यादा रह सकता है। विभाग ने गर्मी के पूर्वानुमान में बताया है कि जबलपुर, सागर समेत पूर्वी मध्यप्रदेश में दिन में ज्यादा गर्मी रहेगी। यहां का तापमान सामान्य औसत से एक डिग्री तक ज्यादा रहने की आशंका है। इस साल राजधानी में अप्रैल और मई महीने में लू चलने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ वेद प्रकाश के अनुसार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश में दिन भी ज्यादा गर्म रहेंगे। लेकिन रात में तापमान सामान्य से एक डिग्री तक ज्यादा रह सकता है। भोपाल में अप्रैल में सात से 10 दिन तक और मई में 10 से 15 दिनों तक लू चलने की स्थिति रहती है। 


भारत में तेजी से बढ़ रहा है सूखे का संकट
दुनियाभर में हो रहे जलवायु परिवर्तन से भारत में आने वाले सालों में सूखा पड़ने की तीव्रता बढ़ेगी। इसका असर कृषि उत्पादन पर पड़ेगा। सूखे के कारण सिंचाई की मांग बढ़ेगी और भूजल का दोहन बढ़ जाएगा। यह दावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गांधी नगर के अनुसंधानकर्ताओं ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed