फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather update: IMD issued thunderstorm and rain alert for next seven days in 20 states in Hindi

IMD: एनसीआर से लेकर पूर्वोत्तर तक बारिश; 20 राज्यों में अगले सात दिन के लिए आंधी-तूफान और बरसात का अलर्ट

Sat, 19 Apr 2025 02:11 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 19 Apr 2025 02:11 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार की शाम अचानक तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 

विज्ञापन
Weather update: IMD issued thunderstorm and rain alert for next seven days in 20 states in Hindi
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वी भारत के ओडिशा और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और केरल समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलीं और हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई। ओडिशा के पुरी में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन

आज के लिए भी तेज हवाओं के साथ वर्षा का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार की शाम अचानक तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में शाम को आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बुराड़ी, रोहिणी, बादली, पंजाबी बाग, शाहदरा, विवेक विहार, पटेल नगर, आईटीओ और राजीव चौक समेत नोएडा और गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश हुई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि, छुट्टी की वजह से सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। हालांकि, मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।



इसे भी पढ़ें- फेरबदल: यूपी कैडर के IAS भुवनेश कुमार बने UIDAI प्रमुख; केके पाठक कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को भी गरज के साथ बिजली चमकने और धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जो शाम होते-होते और गहरा हो जाएंगे। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को बारिश के बाद देर रात अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हवाईअड्डे ने एडवाइजरी जारी
खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने एजवाइजरी जारी कर यात्रियों को घर से निकलने से पहले उड़ान की स्थिति के बारे में पता लगाने की सलाह दी है। खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी की संभावना जताई गई है। देरी को रोकने के लिए हवाई यातायात प्रवाह प्रबंधन उपाय लागू किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed