फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: After Dubai weather worsens in Iran rain expected in these areas including Delhi NCR

Weather Update: दुबई के बाद ईरान में बिगड़ा मौसम, दिल्ली समेत इन इलाकों में अगले चार दिन बारिश का अनुमान

Thu, 18 Apr 2024 01:48 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, ईरान और अफगानिस्तान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर गुरुवार से दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश पर भी पड़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरीके से परिस्थितियां बन रही हैं, उससे दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदल सकता है।
loader
Weather Update: After Dubai weather worsens in Iran rain expected in these areas including Delhi NCR
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगले चार दिनों तक उत्तर भारत समेत पश्चिमी उत्तर भारत के हिस्से में मौसम तेजी से बदलने वाला है। दरअसल ईरान और अफगानिस्तान के कई हिस्सों में बीती रात से ऐसी चक्रवाती हवाएं चलनी शुरू हुई हैं, जिसका असर उत्तर भारत के एक हिस्से पर पड़ने वाला है। ईरान और अफगानिस्तान में बदले मौसम से अपने देश में पड़ने वाले असर पर मौसम विभाग ने बारीक नजर बनाई हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से लेकर सोमवार तक दिल्ली और एनसीआर समेत कई राज्यों में हल्की-फुल्की बारिश से लेकर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। जबकि पहाड़ी हिस्सों पर बर्फबारी का भी अनुमान है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं मौसम के बदले हुए मिजाज के चलते मतदान वाले दिन कुछ राहत का अनुमान लगाया जा रहा है।



मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक एक बार फिर से उत्तर भारत में मौसम करवट बदलने वाला है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव कहते हैं कि बीती रात से ईरान और उसके आसपास के इलाकों समेत अफगानिस्तान के कई हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनना शुरू हुआ है। इसके चलते चक्रवाती हवाओं का असर तेजी से पाकिस्तान होते हुए पश्चिमी उत्तर भारत पर पड़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से लेकर सोमवार तक इसका असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड पर पड़ने वाला है। इसमें गुरुवार और शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के भी हालात बने हैं। जबकि चार दिनों तक उत्तर भारत के तकरीबन सभी राज्यों में मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान है।




दिल्ली-एनसीआर में बदल सकता है मौसम का मिजाज 
मौसम विभाग के मुताबिक ईरान और अफगानिस्तान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर गुरुवार से दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश पर भी पड़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरीके से परिस्थितियां बन रही हैं, उससे दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदल सकता है। जबकि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से में भी मौसम की यही स्थिति बनी रहने वाली है। मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव के मुताबिक अगले चार दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने वाली हैं। 

तेज बारिश के साथ बर्फबारी का भी अनुमान
मौसम की बदली परिस्थितियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी का भी अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि गुरुवार और शुक्रवार को उत्तराखंड के कुछ हिस्से में तेज बारिश के साथ ओले पड़ने का अनुमान लगाया गया है। गुरुवार से लेकर सोमवार तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के कुछ अलग-अलग हस्सों में बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत के अलावा नॉर्थ-ईस्ट की हिमालयन रेंज पर भी पड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड समेत मिजोरम और त्रिपुरा में भी बदले हुए मौसम का असर दिखेगा। इस दौरान इस इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश और ऊंची जगह पर बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव कहते हैं, जिस तरीके से उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है, उससे तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed