फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   : Weather Forecast Today Delhi Weather Change Relief From Heat Imd Rain Alert Weather News In Hindi

मौसम : गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं, दिल्ली का बदलेगा मिजाज, चलेगी आंधी-पड़ेंगे छींटे, जानिए मौसम का हाल

Tue, 19 Apr 2022 08:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Apr 2022 08:06 AM IST
सार

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बुधवार से दो दिनों तक बारिश होने वाली है। हालांकि, तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन बारिश की वजह से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
: Weather Forecast Today Delhi Weather Change Relief From Heat Imd Rain Alert Weather News In Hindi
गर्मी, मौसम समाचार, Weather news - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से राहत के आसार नहीं है। पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे या हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी तपन से फौरी राहत मिल सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहने के साथ आंधी व बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बुधवार से दो दिनों तक बारिश होने वाली है। हालांकि, तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन बारिश की वजह से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ कायम, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र से बारिश संभव
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं, उत्तर पश्चिमी राजस्थान से सटे इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। विदर्भ से तेलंगाना होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण अरब सागर के मध्य भाग पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य भागों पर बना हुआ है। इसका देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम पर असर होगा। कुछ इलाकों में भारी तो कुछ में हल्की वर्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यहां हुई बारिश, यहां पड़े ओले तो यहां चली लू

  • बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  • तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में एक या दो तेज बारिश के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • सिक्किम और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखी गईं।
  • आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
  • पश्चिम राजस्थान, पश्चिम झारखंड और दिल्ली के एक या दो हिस्सों में लू चली।


अगले 24 घंटे में यह रहेगा हाल

  • अगले 24 घंटों में सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed