फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report Today: Cyclone-like situation is brewing, heavy rain in Andhra Pradesh and Odisha

मौसम अपडेट: आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में कल से भारी बारिश का अनुमान, जानें अपने इलाके का हाल

Sat, 25 Sep 2021 10:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Sep 2021 10:01 AM IST
सार

उत्तरी आंध्र प्रदेश में जहां चक्रवात जैसे हालात बन रहे हैं तो ओडिशा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्व व पूर्व मध्य हिस्से में हवा का दबाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Weather Report Today: Cyclone-like situation is brewing, heavy rain in Andhra Pradesh and Odisha
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रविवार से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तरी आंध्र प्रदेश में जहां चक्रवात जैसे हालात बन रहे हैं तो ओडिशा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्व व पूर्व मध्य हिस्से में हवा का दबाव बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में इसकी गति और बढ़ने की संभावना है और रविवार शाम तक यह दक्षिणी ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंच जाएगा, जिससे वहां बारिश के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन


इन पांच राज्यों में पड़ेगा असर 
बंगाल की खाड़ी में बन रही चक्रवाती संरचना का असर कई राज्यों में पड़ने की संभावना है। इसके चलते रविवार से कई राज्यों में बारिश होगी। अगले पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 25 से 28 सितंबर के बीच ओडिशा, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बारश हो सकती है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



आज यहां हो सकती है बारिश 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो शनिवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा, छत्तीसगढ़, यनम, तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed