फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Heavy Rainfall in Pune IMD Issued Yellow Alert in Odisha Know Aaj Ka Mausam Ki Jankari

Weather: चंद घंटों की बारिश में डूब गया पुणे, घरों में घुसा पानी तो कई कारें बहीं; ओडिशा में यलो अलर्ट जारी

Mon, 12 Sep 2022 07:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Sep 2022 07:26 PM IST
सार

पुणे में शाम चार बजे के बाद मौसम अचानक से बदल गया। यहां तेज बारिश हुई। कुछ ही घंटों की बारिश में कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर पानी भरने से कारें बहती नजर आईं। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Heavy Rainfall in Pune IMD Issued Yellow Alert in Odisha Know Aaj Ka Mausam Ki Jankari
पुणे में बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार शाम आफत की बारिश हुई। महज कुछ घंटे की बारिश शहर वासियों के लिए जी का जंजाल बन गई। कई घरों में पानी भर गया, सड़कें जलमग्न हो गईं और कई कारें बह गईं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शिवाजी नगर इलाके में एक घंटे में 16 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं बिबवेवाणी में कुछ ही घंटों में 83 एमएम से ज्यादा रिकॉर्ड बारिश हुई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के कारण बावधान इलाके में बहने वाली राम नदी उफान पर है, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में पानी घुस आया है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन

बारिश में डूबे निचले इलाके 

मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव है। ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स इलाके में एक घंटे की बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां के कई डराने वाली वीडियो भी सामने आए हैं। कई इलाकों में पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां उसमें बहती नजर आईं। मौसम विभाग ने पुणे में दो से तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। 

ओडिशा के तटीय इलाकों में भी जमकर होगी बारिश 

ओडिशा के कई अलग-अलग हिस्सों में बीते 10 अगस्त से जमकर बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है और उन्हें सतर्क व तैयार रहने को कहा गया है। ओडिशा के खुर्दा, कटक, संबलपुर, झारसुगुड़ा, अंगुल , गंजम जैसे इलाकों में भारी बारिश जारी है। 

विज्ञापन

केरल में भी अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बेहद कम दबाव के कारण भारी बारिश जारी रहेगी। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ जैसे इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण बंगाल स्थित जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज कोलकाता सहित कई हिस्सों में रूक-रुक कर बारिश हो रही है। दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में भी बारिश हो रही है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है शहर के आसमान में काले बादल आसमान में छाते जा रहे हैं। अलीपुर मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते अगले चार दिनों तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 

कोलकाता में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम कार्यालय के अनुसार 24 परगना, दो मेदिनीपुर, हावड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कोलकाता, हुगली, पूर्वी बर्दवान, झारग्राम, बांकुड़ा में भी भारी बारिश की संभावना है। उन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अगले 36 घंटों में पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के आसपास 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed