फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report IMD forecast rain likely to continue till 26 August in various parts of country here is all you need to know

मौसम का हाल: 26 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, जानिए किस राज्य में कैसे रहेंगे हालात

Sun, 22 Aug 2021 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 22 Aug 2021 09:28 PM IST
सार

देश के विभिन्न इलाकों में बारिश जारी है और मौसम विभाग के अनुसार यह दौर 26 अगस्त तक जारी रहेगा। मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather report IMD forecast rain likely to continue till 26 August in various parts of country here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार 23 अगस्त से मानसून ट्रफ रेखा के पश्चिमी छोर के धीरे-धीरे उत्तर की ओर स्थांतरित होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के आस-पास भी चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है। इन सब परिस्थितियों के चलते उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं।  

विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार 24 से 26 अगस्त के बीच उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार में 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, बिहार और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली: अधिकतम तापमान रहा 34.4 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि रविवार सुबह हल्की बारिश के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई। आईएमडी ने बताया कि शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 72 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को यहां 238.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश: धीमी हुई बरसात, पर फिर होने के आसार
मध्यप्रदेश में बारिश रविवार को कुछ कमजोर हुई। आईएमडी भोपाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के उत्तर-पूर्वी राजस्थान और इसके आस-पास के इलाकों पर पहुंच गया है। हालांकि, आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि उत्तर मध्यप्रदेश के शिवपुरी और राज्य के पूर्वी हिस्से व सीधी से गुजरने वाली मानसून ट्रफ के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने सकती है।

बता दें कि आईएमडी ने शनिवार को 64.5 से 204.4 मिलीमीटर बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 64.5 और 115.5 मिलीमीटर के बीच जारिश के दो येलो अलर्ट जारी किए थे। लेकिन राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान (रविवार सुबह 8.30 बजे तक) बहुत भारी बारिश नहीं हुई थी। बता दें कि आईएमडी के डाटा के अनुसार इस दौरान खांडवा शहर में सबसे ज्यादा 71 मिलीमीटर और रीवा जिले में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल: 28 तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश में रविवार को दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 अगस्त के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। उधर, हिमाचल के लिए जारी नेशलन फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन के अनुसार चार जिलों शिमला, कुल्लू, चंबा और किन्नौर के कई भागों में 23 अगस्त सुबह 11.30 बजे तक अचानक बाढ़ का खतरा है।


विभाग ने भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की पेड़ गिरने की आशंका भी जताई है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 29.2,  सुंदरनगर 28.3,  बिलासपुर 28.0, धर्मशाला 27.8, सोलन 26.5, हमीरपुर 26.8, नाहन 26.4, भुंतर 25.8, कांगड़ा 24.8, चंबा 23.9, कल्पा 21.6, शिमला 20.5, डलहौजी 16.5 और केलांग 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed