फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Weather Forecast Update Today: Hyderabad Rain Flood, Two people missing 

Weather Update: हैदराबाद में बारिश के बाद टापू में तब्दील हुई सड़कें, दो लोग बहे, देखें वीडियो 

Sat, 09 Oct 2021 10:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Oct 2021 10:34 AM IST
सार

यहां सुबह 8:30 बजे से रात 11 बजे तक 10 से 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। हालात यह हो गए हैं पानी घरों के अंदर भरने लगा है। 
 

विज्ञापन
Hyderabad Weather Forecast Update Today: Hyderabad Rain Flood, Two people missing 
हैदराबाद मौसम: रेस्टोरेंट में भरा पानी - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना समेत हैदराबाद में हुई बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। सबसे बुरा हाल तो हैदराबाद का है। यहां पर देर रात हुई भारी बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। यहां कई इलाकों में पानी घुटनों तक भर गया है। सड़कें पूरी तरह टापू बन चुकी हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच खबर है क भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में दो लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि हैदराबाद के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हैदराबाद समेत तेलंगाना के भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 10 से 12 सेमी हुई बारिश 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हैदराबाद में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। यहां सुबह 8:30 बजे से रात 11 बजे तक 10 से 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। इस भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी घुटनों तक भर आया है और सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। 

घरों में भरा पानी
बारिश के बाद हालात यह हो गए हैं कि यहां लोगों के घरों तक पानी भर गया है। लोग खुद को बचाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ओल्ड सिटी स्थित एक रेस्टोरेंट के अंदर तक पानी घुस आया है। वहीं कई जगह लोगों के घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। 


बारिश ने याद दिलाया पिछला साल 
हैदराबाद में जोरदार बारिश ने लोगों को पिछले साल सितंबर-अक्तूबर की याद दिला दी है। लोगों को डर है कि इस बार भी हालात पिछले साल की तरह न हो जाएं। आरोप है कि प्रशासन ने पिछले साल से सबक न लेते हुए कोई विकास कार्य नहीं किया है। 

इन इलाकों में हो सकती है बारिश 
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है अगले 24 घंटों में तेलंगाना, हैदराबाद, पंजाब, मध्यप्रदेश, केरल, गुजरात, राजस्थान जैसे कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed