फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather report: due to heavy snowfall in Kashmir cut off, Delhi-ncr suffered with winter rain

बिगड़ा मौसम: उत्तर भारत में पांच जनवरी तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान

Sun, 03 Jan 2021 10:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 03 Jan 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
weather report: due to heavy snowfall in Kashmir cut off, Delhi-ncr suffered with winter rain
हिमाचल प्रदेश के सिस्सू में बर्फबारी - फोटो : एएनआई

राजधानी दिल्ली व एनसीआर समेत देश के उत्तरी हिस्से में मौसम बुरी तरह बिगड़ा गया है। शनिवार रात से बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन गरज के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। देश के कई अन्य हिस्सों में भी ऐसे ही हालात रहेंगे। उधर भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी का संपर्क देश के अन्य भागों से कट गया है।

विज्ञापन


दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात व रविवार को पूरा दिन रुक-रुककर वर्षा जारी रही। इससे पहले से जारी ठिठुरन और बढ़ गई। बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों पर जलजमाव हो गया। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। 
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि उत्तर भारत में पांच जनवरी तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। अलग-अलग स्थानों पर बारिश के अलावा ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक, इस तरह की मौसमी गतिविधियां मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान) में रविवार और सोमवार को जबकि सोमवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में चरम पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि बारिश के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में उत्तरी-उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने का अनुमान है, जिसके चलते सात जनवरी से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के दूर-दराज के स्थानों पर जबरदस्त शीतलहर चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश संभव
मौसम विभाग का कहना है कि छह जनवरी तक दिल्ली के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा,  उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। कहीं बारिश होगी तो कहीं ओले भी पड़ेंगे। चार और पांच जनवरी को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व पंजाब में बारिश और ओले गिरेंगे।

इसलिए बिगड़ा है मौसम
बकौल मौसम विभाग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से यह बदलाव आया है। कुछ क्षेत्रों में सोमवार को ओले पड़ने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। 

हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू.कश्मीर में भारी बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। रविवार को हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सु में भारी बर्फबारी से सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई।

कश्मीर में भारी बर्फबारी 
भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी का रविवार को देश के अन्य हिस्सों से सड़क और वायु संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर रात में और कुछ स्थानों पर तड़के बर्फबारी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि मध्य और दक्षिणी कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मध्यम बर्फबारी हुई। वहीं घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई।

कहां कितने इंच पड़ी बर्फ
श्रीनगर में तीन से चार इंच तक ताजा बर्फबारी हुई। वहीं काजीगुंड में नौ इंच तक बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन के लिए मशहूर पहलगाम में पांच से छह इंच तक और कोकेरनाग में नौ इंच तक बर्फबारी हुई। उत्तरी कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में चार इंच तक बर्फबारी हुई। 

जवाहर सुरंग बंद की
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के जवाहर सुरंग के आसपास 10 इंच तक बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी की वजह से राजमार्ग पर यातायात निलंबित हो गया। यातायात नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि जवाहर सुरंग के आसपास भारी बर्फबारी की वजह से राजमार्ग को बंद कर दिया गया।

श्रीनगर से उड़ानें बंद
श्रीनगर हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि रनवे पर बर्फ जमा होने की वजह से विमानों की उड़ानें बंद हैं। रनवे से बर्फ हटाने के बाद ही परिचालन शुरू करने के संबंध में फैसला लिया जाएगा।  बता दें, कश्मीर में फिलहाल ‘चिल्लई-कलां‘ चल रहा है। यह 40 दिन की अवधि होती है, जिसमें पारा गिरता है और घाटी ठंड की चपेट में रहती है।


राजस्थान के कुछ हिस्से शीतलहर की चपेट में
राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया। बारिश के बाद कई हिस्सों में शीतलहर चलने से सर्दी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऐरनपुरा रोड पर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 6.2 डिग्री, जैसलमेर में 6.4 डिग्री, बीकानेर में 7 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर 7.3 डिग्री, बाडमेर में 9.3 डिग्री, डबोक में 9.5 डिग्री, जयपुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed