{"_id":"5fe1f136bc02b20b142e42da","slug":"weather-in-mumbai-lowest-temperature-reached-16-degree-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में भी ठंड ने दी दस्तक, दर्ज किया गया इस मौसम का न्यूनतम तापमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में भी ठंड ने दी दस्तक, दर्ज किया गया इस मौसम का न्यूनतम तापमान
Tue, 22 Dec 2020 06:47 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में ठंड
- फोटो : पीटीआई
ठंड ने मुंबई में भी दस्तक दे दी है। मंगलवार को यहां इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार महानगर के अलावा, महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी रात के तापमान में कमी होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों तक शहर में तापमान कम रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार सांताक्रूज स्टेशन क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से दो डिग्री कम और अधिकतम 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोलाबा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आईएमडी मुंबई के उपमहानिदेशक केएस होसालिकर ने बताया कि मुंबई के पड़ोस में स्थित ठाणे में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई और आसपास के इलाकों के अलावा मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Weather Today: पंजाब-उत्तराखंड में शीतलहर, दिल्ली सहित महाराष्ट्र और ओडिशा के तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार पुणे में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, अकोला में 9.6 डिग्री और गोंदिया में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, परभणी में 7.6 डिग्री, बीड में 10.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, सांगली में 12.6 डिग्री और सतारा में नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।