Weather Forecast: होली से पहले बदला मौसम, कहीं बारिश के आसार तो कहीं धूप ने किया बेदम
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में तापमान में वृद्धि होगी
- होली से पहले दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में होली से पहले मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। गर्मी शुरू होने के बाद एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर रुक-रुक कर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में मौसम सामान्य रहने के साथ ही राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और केरल में बारिश की संभावना जताई है। जबकि इतर कई मैदानी क्षेत्रों में आज पारा चढ़ने से लोग गर्मी से बेदम हो गए।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पिछले दो दिनों में उत्तर भारत में मौसम के सामान्य रहने के बाद अब गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। होली के मौके पर भी मौसम में गर्माहट महसूस हो सकती है। हालांकि, होली से पहले दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
All India Weather Forecast & Warning video based on 08:30 hours IST of 25-03-2021 pic.twitter.com/g4f46a10bU
विज्ञापन विज्ञापन— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 25, 2021
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
फिर बन रहे बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, होली के मौके पर इन दोनों राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और गर्जना के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में रविवार और सोमवार को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
मौसम में आए इस बदलाव से आशंका है कि रबी की खड़ी फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिन और रात दोनों के ही तापमान में थोड़ी कमी आई है।