फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast: possibility of rain in Kashmir, Punjab, Delhi, Patna, Ranchi, Kolkata

मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, पटना, रांची, कोलकाता में बारिश की संभावना

Wed, 27 Feb 2019 06:28 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 27 Feb 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
Weather forecast: possibility of rain in Kashmir, Punjab, Delhi, Patna, Ranchi, Kolkata
Weather

आज मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, पटना, रांची, कोलकाता में बारिश के आसार बन रहे हैं। दरअसल उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। जिसके चलते ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना हैं। वहीं उत्तराखंड में एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

विज्ञापन


श्रीनगर, मनाली, धर्मशाला, नैनीताल, मसूरी, देहारादून में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है, दूसरी ओर पठानकोट, चंडीगढ़, अंबाला, बीजनोर, सहारनपुर, बहराइच, लखनऊ, कानपुर और बरेली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के पास से गुजर रही है, इसीलिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में बारिश की उम्मीद है। गोरखपुर, पटना, भागलपुर, रांची, डालटनगंज, जमशेदपुर, कोलकाता और भूबनेश्वर में बारिश देखने को मिलेगी। इन भागों पर बिजली भी गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मध्य भारत में, उत्तरी राजस्थान से दक्षिणी गुजरात तक एक ट्रफ रेखा जा रही है जिससे चुरू, जयपुर और अलवर पर मेघगर्जना हो सकती है। हालांकि, गुजरात में सूरत और अहमदाबाद, साथ ही मुंबई, पुणे, नाशिक में मौसम शुष्क रहेगा। 


इस बीच छत्तीसगढ़ में रायपुर और अम्बिकापुर और मध्य प्रदेश में रीवा और सतना में बारिश हो सकती है।  दक्षिण में एक ट्रफ रेखा झारखंड से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक की ओर जा रही है, जिस कारण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed