फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast Indian Meteorological Department multi hazard warning for next five days

मौसम का अनुमान: अगले पांच दिन हो सकते हैं खतरनाक, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Mon, 24 Aug 2020 03:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 24 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast Indian Meteorological Department multi hazard warning for next five days
फाइल फोटो - फोटो : PTI

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बहुत खतरनाक चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल से ग्राफिक्स की मदद से जानकारी दी है कि किन राज्यों में मौसम का क्या अनुमान रह सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 8.30 बजे को आधार मानते हुए अगले पांच दिन यानि कि 24-28 अगस्त के लिए बेहद खतरनाक चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग चार रंगों में चेतावनी जारी करता है, जिसमें ग्रीन (हरा), येलो (पीला), ऑरेन्ज (नारंगी) और रेड (लाल) शामिल होते हैं। इसमें हरे रंग का मतलब होता है कि उस राज्य में किसी तरह की चेतावनी देने की जरुरत नहीं है, सब सामान्य है। पीले रंग का अर्थ होता है कि नजर बनाए रखें।

इसके अलावा ऑरेन्ज और रेड अलर्ट खतरनाक माना जाता है। जब मौसम विभाग किसी राज्य या क्षेत्र के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी करता है तो उसका मतलब वहां तूफान या आंधी आ सकती है, तैयार रहें और जब विभाग की तरफ से रेड यानि कि लाल चेतावनी जारी की जाती है तो सरकार को अब एक्शन लेना है। 

मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए देश के नक्शे पर अलग-अलग राज्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी है। विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल से ग्राफिक्स के जरिए मौसम की जानकारी दी है और बताया कि किस दिन किस राज्य में मौसम की क्या स्थिति हो सकती है।

24 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
गुजरात - रेड अलर्ट (चेतावनी)
ओडिशा, राजस्थान - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)

25 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
ओडिशा - रेड अलर्ट (चेतावनी)
गुजरात, पश्चिम बंगाल - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)

26 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
ओडिशा - रेड अलर्ट (चेतावनी)
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)

27 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)

28 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
मध्यप्रदेश (कुछ इलाके), उत्तर प्रदेश (कुछ इलाके) - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed