फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast imd issued heavy rainfall in Delhi Bihar Uttarakhand madhya pradesh and gujarat

मौसम: उत्तराखंड-बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली में कब दस्तक देगा मॉनसून

Sat, 19 Jun 2021 11:40 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Jun 2021 11:40 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली को अभी मॉनसून के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। दिल्ली में 27 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है। वहीं आज कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
weather forecast imd issued heavy rainfall in Delhi Bihar Uttarakhand madhya pradesh and gujarat
मूसलाधार बारिश (फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में मॉनसून दस्तक दे चुका है लेकिन कुछ राज्यों को अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली को अभी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। मौसम विभाग की माने तो 27 जून को यहां मॉनसून दस्तक दे सकता है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बाकी बचे इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश होगी। वहीं मौसम को लेकर जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट वेदर का कहना है कि पिछले साल वायु प्रणाली दिल्ली तक 25 जून को पहुंचा था और 29 जून तक पूरा देश मॉनसून से घिर गया था।
विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं एनसीआर में हर जगह बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो 21 जून तक उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों के लिए सामान्य से अधिक बारिश होगी। जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है

अगले 24 घंटे में यूपी के महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या तथा अंबेडकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। 

उत्तराखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
राज्य के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जैसे पहाड़ी जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा चमोली, बागेश्वर, अल्मो़ड़ा और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश के आसार हैं। 

हरियाणा में अगले दो-तीन दिनों में पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग की माने तो हरियाणा में अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून दस्तक देगा। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर बने एंट्री साइक्लोन के कारण मानसून कमजोर पड़ा है। यही वजह है कि पानीपत समेत अन्य जिलों में मॉनसून पहुंचने में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed