फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update: Mausam ki Jankari, Heavy Rainfall Predicted for South India and Snowfall in North India

Weather Update: इन राज्यों में 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना, शीतलहर की चपेट में कुछ दिन और रहेगा उत्तर भारत

Sun, 02 Jan 2022 08:01 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 02 Jan 2022 08:01 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है।  अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत उत्तरी राजस्थान में पारा लुढ़केगा। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बादल बरसने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update: Mausam ki Jankari, Heavy Rainfall Predicted for South India and Snowfall in North India
कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव ही सहारा है।

विस्तार

कड़ाके की ठंड के बीच कुछ राज्यों में बर्फबारी और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इससे साफ है कि नए साल के पहले हफ्ते में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस बीच दक्षिण भारत में बारिश का दौर लगातार जारी है। तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बता दें कि चेन्नई में कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में और बारिश होने की संभावना से यहां के लोग भी चिंतित है।

विज्ञापन


विज्ञापन


 तापमान पर नजर रखने वाली निजी कंपनी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम का मिजाज बदल रहा है। 3 जनवरी तक जारी रहेगा और गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिमी इलाके में दिखेगा। 4 से 7 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर  और हिमाचल प्रदेश  में भारी बारिश होगी. इसके अलावा पंजाब हरियाणा दिल्ली  उत्तरी राजस्थानऔर पश्चिमी उत्तर प्रदेश 5 से 7 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना
आईएमडी ने कहा कि 3 जनवरी तक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में शीत लहर चलने की संभावना है।  भीषण शीत लहर के दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरकर सामान्य से 6.4 डिग्री से ज्यादा हो जाता है।


दिल्ली में गिरा तापमान
 दिल्ली में रविवार को कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आईएमडी ने दिल्ली में 3 जनवरी तक शीत लहर जारी रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है । दिल्ली में 7 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है।

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने पर पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों का तापमान भी कम होगा। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने जनवरी के पूरे हफ्ते उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहने और तापमान में गिरावट दर्ज की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed