फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Storm may enter Delhi-NCR again after 24 hours weather will remain like this till June 3

Weather: 24 घंटे बाद फिर हो सकती है दिल्ली-NCR में तूफान की एंट्री, बन रहा ये सिस्टम; 3 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 28 May 2025 02:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 May 2025 02:48 PM IST
सार

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि उत्तर राजस्थान और उसके पासवर्ती हरियाणा-पंजाब क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण दिल्ली के आसपास एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ बनी हुई है। यह स्थिति अगले 3-4 दिनों तक बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Weather Alert: Storm may enter Delhi-NCR again after 24 hours weather will remain like this till June 3
आंधी - तूफान - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले दिनों आए आंधी-तूफान से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका जाहिर की जा रही है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों का अनुमान है कि आज यानी 28 मई से दिल्ली का मौसम बदलने के आसार हैं। फिर से आंधी-तूफान और बारिश तेज हो सकती है। इसके बाद 29 और 30 मई को हालात और बिगड़ने की संभावना है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियों में 4-5 दिनों का ब्रेक आने की आशंका है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 मई से मौसम में फिर बदलाव आएगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क करते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया है। 29 मई को अधिकतम तापमान तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन


30 मई को आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका है। इस दिन अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट भी आ सकती है। मौसम विभाग ने 30 मई के लिए दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 31 मई को भी तूफान के साथ बारिश की संभावना है लेकिन इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं तापमान भी 30 मई की तरह ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जून के पहले दो दिन यानी एक और दो जून को भी तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। एक जून को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है जबकि 2 जून को बादल छाए रहने के साथ बारिश या तूफान के भी आसार है।

राजस्थान और हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण का असर
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि उत्तर राजस्थान और उसके पासवर्ती हरियाणा-पंजाब क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण दिल्ली के आसपास एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ (घाटा रेखा) बनी हुई है। यह स्थिति अगले 3–4 दिनों तक बनी रह सकती है। इसके बाद यह ट्रफ उत्तर की ओर खिसक सकती है, जिससे पश्चिमी हवाओं की वापसी संभावित है। दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मौसम की वजह से इस सप्ताह तापमान अचानक बढ़ने की संभावना नहीं है।


दिल्ली में इस महीने अब तक का सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो 16 मई 2025 को रिकॉर्ड किया गया था। मई के बाकी बचे दिनों में तापमान इससे ऊपर जाने की संभावना नहीं है। अगर ऐसा होता है, तो 2009 के बाद से यह मई महीने का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान होगा। वहीं, मई में इससे कम तापमान 41.6 डिग्री सेल्यिस साल 2021 में दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed