फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Severe heat and humidity will return to Delhi again, mercury may touch 40 degrees

Weather Alert: दिल्ली में फिर लौटेगी भीषण गर्मी-उमस,40 डिग्री छू सकता है पारा; रात को भी छुटेंगे पसीने

Thu, 05 Jun 2025 06:56 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 06:56 PM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि, 7 जून से दिन और रात के तापमान बढ़ना शुरू हो जाएंगे। आने वाले सप्ताह में आंधी या वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने से तेज धूप अपना प्रकोप दिखाएगी। दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री और रात का तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच में रहेगा।

विज्ञापन
Weather Alert: Severe heat and humidity will return to Delhi again, mercury may touch 40 degrees
भीषण गर्मी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार यानि 6 मई से फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री तक पहुँच सकता है। हालांकि लू अभी नहीं चलेगी। उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि, 7 जून से दिन और रात के तापमान बढ़ना शुरू हो जाएंगे। आने वाले सप्ताह में आंधी या वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने से तेज धूप अपना प्रकोप दिखाएगी। दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री और रात का तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच में रहेगा। तापमान बढ़ने से दिन और रात में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। 5 जून से लेकर 10 जून के बीच तापमान में तेजी देखी जाएगी। आलम यह होगा कि 10 जून तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा। तेज धूप के साथ उमस भी बढ़ेगी यानी तेज धूप, चढ़ता तापमान और उमस का ट्रिपल अटैक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 5 जून से लेकर 10 जून के बीच झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काई मेट वेदर का कहना कि, दिल्ली में लगातार कुछ दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तो हुई है। अब बारिश की सभावना बेहद कम है।अगर बारिश होती भी है तो बहुत सीमित समय और क्षेत्र तक ही होगी। 6 जून  कल (6 जून) से दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोई प्रमुख मौसम प्रणाली नहीं रहेगी। केवल एक चीज प्रमुख होगी और वो है तेज हवाएं, जो अगले 5-6 दिनों तक चलेंगी। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 40 डिग्री के पार जा सकता है, फिर भी इन तेज हवाओं की वजह से गर्मी ज्यादा झुलसाने वाली नहीं लगेगी। अभी भी लू की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Stampede: बंगलूरू भगदड़ मामले में आरसीबी पर दर्ज हुई एफआईआर, KSCA की प्रशासनिक समिति के खिलाफ भी हुई शिकायत

एजेंसी का अनुमान है कि, राजधानी में कल 6 जून से प्री-मानसून गतिविधियाँ धीमी पड़ जाएंगी और अगली बड़ी बारिश की संभावना 12 जून के बाद ही बन सकती है। इस लंबे शुष्क दौर की वजह से दिल्ली में हीट इंडेक्स (गर्मी की अनुभूति) बढ़ेगा और महीने की सामान्य वर्षा को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा।

वही, आने वाले 10 दिनों में हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। जिन शहरों में तेज गर्मी की संभावना है, उनमें पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, भटिंडा, फिरोजपुर, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, सिरसा और दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed