फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Heat and humidity will trouble Delhiites again, drizzle will bring relief next week

Weather Alert: फिर दिल्लीवालों को सताएगी गर्मी-उमस,अगले हफ्ते बूंदाबांदी से मिलेगी राहत,इस दिन मानसून की विदाई

Wed, 10 Sep 2025 08:17 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Weather Alert: Heat and humidity will trouble Delhiites again, drizzle will bring relief next week
बारिश - फोटो : संवाद

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई है। तापमान एक बार फिर 35 डिग्री के पार चला गया है। सफदरजंग में लगातार दूसरे दिन 35 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया है। मौसम एजेंसियों का अनुमान है कि, दिल्ली-एनसीआर में सप्ताह भर यही हालत बने रहने के आसार है। 14 सितम्बर तक बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में सितंबर का स्थिर मौसम के लिए जाना जाता है। इस दौरान दिन का तापमान सुबह 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। अक्टूबर में धीरे-धीरे 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 1 से 10 सितम्बर 2025 के बीच दिल्ली में 85 मिमी बारिश दर्ज हुई है। महीने की शुरुआत के पहले तीन दिनों में बारिश हुई और उसके बाद मौसम शुष्क हो गया। इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह राहत देने वाली मानसून की फुहारें लौट सकती हैं। सितंबर माह में मानसून विदाई की तारीखों में उतार-चढ़ाव रहता है, इसलिए बारिश की मात्रा भी काफी बदलती रहती है। कई बार महीना लगभग सूखा बीतता है।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि,राजधानी दिल्ली में बारिश का मुख्य कारण मानसून ट्रफ होता है। इस समय ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से काफी दक्षिण में है, इसलिए दिल्ली में बारिश के अनुकूल हालात नहीं बन रहे हैं। फिलहाल तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो अगले 48 घंटों में निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। यह सिस्टम धीरे-धीरे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की ओर बढ़ेगा। इसके असर से मानसून ट्रफ दिल्ली के करीब आ सकता है। यदि इसी दौरान पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव रहा तो अगले सप्ताह के मध्य में दिल्ली में राहत की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजर आ रहे है मानसून की वापसी के संकेत
हालांकि इन दिनों दिल्ली का नीला साफ आसमान इस बात का संकेत दे रहा है कि मानसून की विदाई प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। आमतौर पर दिल्ली से मानसून 25 सितंबर के आसपास विदा होता है। हालांकि यह एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें केवल बारिश का न होना ही नहीं बल्कि हवा की दिशा-गति, नमी का स्तर और राजस्थान पर बनने वाला एंटीसाइक्लोन जैसी स्थितियाँ भी जरूरी होती हैं। पिछले साल दिल्ली से मानसून की वापसी 2 अक्टूबर 2024 को घोषित की गई थी। इस बार संभावना है कि वापसी सितंबर के भीतर ही पूरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed