फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weapons recovered from Sandeshkhali suspected to be linked to terrorist organizations

संदेशखाली: बरामद हथियारों के तार आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक; इन सवालों के जवाब तलाश रही एजेंसियां

Sat, 27 Apr 2024 06:21 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 27 Apr 2024 06:21 AM IST
सार

चुनावों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सामने यह सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस हथियार तस्करी से जुड़ा है? शाहजहां इसमें कैसे जुड़ा है।

विज्ञापन
Weapons recovered from Sandeshkhali suspected to be linked to terrorist organizations
संदेशखाली शाहजहां शेख - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बरामद हथियारों के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि इतनी मात्रा में हथियार और गोला बारूद कहां से आ गए। सवाल यह भी उठ रहा है कि जिस तरह के हथियार मिले हैं, उसके तार कहीं आतंकवादी संगठन से तो जुड़े नहीं हैं। अगर ऐसा है तो शाहजहां शेख की इसमें भूमिका क्या है। हथियारों के मिलने के बाद एजेंसियों ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां भी इस सवाल का भी जवाब तलाशने में लगी हैं। वहीं, सुरक्षा बल अभी भी वहां अपनी तलाश जारी रखे हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक विदेशी हथियार रखने का मतलब अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोहों के साथ संबंध होना दर्शाता है। अब सवाल उठ रहा है कि तो क्या शाहजहां के किसी अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करों के साथ संबंध हैं? चुनावों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सामने यह सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस हथियार तस्करी से जुड़ा है? शाहजहां इसमें कैसे जुड़ा है। कैसे होती थी हथियारों की तस्करी? शाहजहां के बांग्लादेश में रोहिंग्या कैंप के दौरे का इससे क्या संबंध है? तो क्या शाहजहां सीधे तौर पर रोहिंग्या को घुसपैठ कराने और शरण देने में शामिल है?  
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में तस्वीरों के साथ दावा किया गया है कि हथियारों के साथ कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जेल में बंद तृणमूल नेता शाहजहां का सचित्र पहचान पत्र भी है। शाम को सीबीआई ने कहा, तीन विदेशी रिवॉल्वर, एक भारतीय रिवॉल्वर, कोल्ट कंपनी द्वारा निर्मित पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, एक विदेशी पिस्तौल, एक घरेलू बंदूक, 9 मिमी की 120 गोलियां, प्वाइंट 45 कैलिबर की 50 कारतूस, 9 एमएम के 120 कारतूस, प्वाइंट 380 के 50 कारतूस और प्वाइंट 32 के 8 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगी के घरों से भी हथियार बरामद
सीबीआई का दावा है कि इसके अलावा शाहजहां की फोटो और पहचान वाले कुछ पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को संदेश था कि 5 जनवरी को जब ईडी ने संदेशखली में छापेमारी की थी, तब संदिग्ध दस्तावेज शाहजहां के सहयोगियों के घर में छिपाए गए गए हो सकते हैं। इस आधार पर शुक्रवार को सीबीआई ने शाहजहां के दो सहयोगियों के घर पर छापेमारी की। वहां से हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए।

मुख्यमंत्री ने पद पर रहने का नैतिक अधिकार खो दिया : शुभेंदु
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में ईडी, सीबीआई और एनआईए के बाद एनएसजी को भी उतरना पड़ा। कहा कि सीएम ममता के कार्यकाल में शाहजहां जिस तरह से बढ़ा, उससे ममता ने सीएम बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।  


रोबोट बुलाकर नाटक किया जा रहा है: तृणमूल 
इस पूरे घनटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस ने इसे साजिश करार दिया है। तृणमूल ने कहा है रोबोट बुलाकर नाटक किया जा रहा है। तृणमूल नेता कुणाल घोष एक्स हैंडल पर लिखा, “दिल्ली में संदिग्ध मुद्दे को जीवित रखने के लिए रची गई साजिश के तहत नाटकीय काम करके वोट को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। एक पूर्व निर्धारित नाटक का मंचन किया जा रहा है। खबर फैलाकर, यंत्र को उतारकर का बाजार गर्म किया जा रहा है। पुलिस को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed