फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   wealth of billionaires equals India's 15% GDP says Oxfam report

'भारतीय अरबपतियों की दौलत देश की 15 फीसदी GDP के बराबर'

Thu, 22 Feb 2018 07:16 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
 wealth of billionaires equals India's 15% GDP says Oxfam report

पिछले तीन दशक में भारत में अमीर-गरीब के बीच असमानता बढ़ी है। भारतीय अरबपतियों की दौलत देश की 15 फीसदी जीडीपी के बराबर पहुंच गई है। इसके लिए सरकारों की एकतरफा नीतियां जिम्मेदार हैं। आक्सफैम इंडिया ने बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह दावा किया है।

विज्ञापन

 
रिपोर्ट में कहा गया है, पूंजीवाद और विरासत में मिली दौलत के जरिये भारत में दौलत कमाई गई है। जबकि निचले स्तर पर मौजूद लोगों की संपत्ति में हिस्सेदारी घटती जा रही है। 
विज्ञापन


ऑक्सफैम इंडिया की सीईओ निशा अग्रवाल ने कहा, यह असमानता 1991 के आर्थिक सुधारों और उसके बाद बनती आ रहीं नीतियों का नतीजा हैं। वर्तमान में अरबपतियों की कुल दौलत देश की जीडीपी का 15 फीसदी हिस्सा है। जबकि पांच साल पहले यह जीडीपी की दस प्रतिशत हुआ करती थी। देश में 101 अरबपति हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द वाइडेन गैप : इंडिया इक्वलिटी रिपोर्ट, 2018 में बताया गया है, भारत सभी मानकों आय, उपभोग और संपत्ति के लिहाज से दुनिया के सबसे ज्यादा असमानता वाले देशों में शामिल है। इसके लिए नीतियां जिम्मेदार हैं। 


नीतियों में श्रम की जगह पूंजी, गैर कुशल की जगह कुशल को महत्व दिया जाता है। रिपोर्ट के लेखक हिमांशु अग्रवाल के मुताबिक संपत्ति और विरासत वाली पूंजी पर टैक्स बढ़ाकर और उस धन को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर खर्च करके ही इस असमानता को कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed