फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "We Haven't Even Reached...": Kerala Governor's Grim Warning On Wayanad

Wayanad: वायनाड पर केरल के राज्यपाल की चेतावनी, कहा- बचाव दल अभी भी बस्ती तक नहीं पहुंच सका

Fri, 02 Aug 2024 04:04 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Aug 2024 04:04 AM IST
सार

केरल के वायनाड में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि बचाव दल अभी भी बस्ती तक नहीं पहुंच सका है, जहां पर तबाही हुई है।

विज्ञापन
"We Haven't Even Reached...": Kerala Governor's Grim Warning On Wayanad
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने  कहा है कि वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही की अभी तक पूरी जानकारी का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण चालियार नदी ने अपना रास्ता बदल दिया है और उसके कारण एक गांव तबाह हो गया है लेकिन हम अभी तक उस गांव तक नहीं पहुंच सके हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि इस गांव की ओर जाने वाला एक पुल बह जाने के बाद इसका संपर्क टूट गया है। उन्होंने कहा, ''सेना की इंजीनियरिंग इकाई बेली ब्रिज (एक पोर्टेबल पुल) बनाने की कोशिश कर रही है और यह कुछ घंटों में पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुल बनने तक क्षति के पैमाने का ठीक से आकलन करना संभव नहीं है, क्योंकि हम भूस्खलन से प्रभावित पहले स्थल तक नहीं पहुंच पाए हैं।

विज्ञापन

‘भूस्खलन से बचे लोगों को मानसिक सहायता की भी जरूरत’
वायनाड के एक मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डॉक्टर ने कहा है कि यहां भूस्खलन में घायल हुए कई लोगों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि इन मरीजों को न केवल शारीरिक मदद की जरूरत है, बल्कि उन्हें हुए आघात से उबरने के लिए मानसिक सहायता की भी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा के कारण 291 लोगों की मौत
केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 291 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 लोग लापता हैं। यह आंकड़ा अभी और भी अधिक बढ़ सकता है। वहीं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है।


केरल ने वापस लिया वैज्ञानिक समुदाय को दिया गया निर्देश
वहीं केरल सरकार ने गुरुवार को राज्य के वैज्ञानिक समुदाय से अनुरोध किया था कि वे वायनाड भूस्खलन पर अपनी राय और अध्ययन रिपोर्ट मीडिया के साथ साझा न करें। दरअसल राज्य राहत आयुक्त और आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव टीकू बिस्वाल ने एक आदेश में केरल के सभी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थानों को वायनाड में मेप्पाडी पंचायत का दौरा न करने का निर्देश दिया, जिसे आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। राज्य और अन्य जगहों के वैज्ञानिकों ने इस आपदा के लिए वन क्षेत्र में कमी, नाजुक इलाके में खनन और जलवायु परिवर्तन के घातक मिश्रण को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि कुछ देर बाद ही केरल सरकार ने अपना ये आदेश वापस ले लिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed