फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   we have to create 'congress free India' as well as 'BJP based India' said shivraj singh chauhan

कांग्रेस मुक्त भारत के साथ-साथ भाजपा युक्त भारत बनाना है: शिवराज सिंह

Mon, 10 Sep 2018 04:59 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Updated Mon, 10 Sep 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
we have to create 'congress free India' as well as 'BJP based India' said shivraj singh chauhan
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amar ujala

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की कड़ी परीक्षा से गुजरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम शिवराज ने अपने 15 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है। हालांकि उनकी इस यात्रा को लेकर विपक्षी दल के नेताओं ने अपना विरोध दर्ज कराना भी शुरू कर दिया है। यात्रा को लेकर कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि यह यात्रा जनता के पैसों की बर्बादी है।

विज्ञापन

 

वहीं इस यात्रा को लेकर सीएम शिवराज का कहना था कि यह विकास की यात्रा है और राज्य में 15 सालों में जो हुआ उसकी गवाह जनता है। हमने कांग्रेस के कुशासन के बाद 2003 से शुरुआत की थी और जनता का प्यार और आशीर्वाद इस बात का प्रमाण है कि एक बार फिर सत्ता में आने वाले हैं।

विज्ञापन

 

इसके साथ ही उन्होंने चुनाव सर्वे का जिक्र भी किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से सत्ता में आने की संभावना जताई गई है। शिवराज का कहना था हम चौथी बार फिर सत्ता में आने वाले हैं और मध्यप्रदेश को देश का विकसित राज्य बनाना है। जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे मकसद है जनता तक पहुंच कर उनसे अब उनके सपनों का मध्य प्रदेश बनाने के लिए वोट मांगना।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री के अनुसार 15 साल के उनके शासन में हर क्षेत्र में बिजली, महिला सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा, आईटी, और अन्य क्षेत्रों विकास हुआ है। मध्यप्रदेश ने कृषि क्षेत्र में सबसे तेजी से विकास किया है। इसके बावजूद ये नहीं भूला जा सकता कि राज्य सबसे बड़े किसान आंदोलन का भी गवाह रहा है। 2016 में 1300 से अधिक किसानों की आत्महत्या को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

 

शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा किया है और मध्यप्रदेश ये हासिल करने वाला पहला प्रदेश बनेगा। अपने दिए गए एक बयान में चौहान ने ये भी कहा है कि असली किसान आंदोलन करने नहीं जाते। आंदोलन विपक्षी दलों द्वारा शांति भंग करने का एक हथियार है। बल्कि कुछ किसानों द्वारा किये गए बंद के दौरान भी हमने तो किसी प्रकार के आंदोलन का सामना नहीं किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि हमें भारत को 'कांग्रेस मुक्त भारत' के साथ 'बीजेपी युक्त भारत' बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed