{"_id":"615c3f558ebc3e7637774985","slug":"wb-governor-jagdeep-dhankhar-to-administer-the-oath-to-newly-elected-mlas-including-cm-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल: 7 अक्तूबर को सीएम ममता सहित तीन विधायकों को शपथ दिलाएंगे राज्यपाल धनखड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प. बंगाल: 7 अक्तूबर को सीएम ममता सहित तीन विधायकों को शपथ दिलाएंगे राज्यपाल धनखड़
Tue, 05 Oct 2021 05:34 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 05 Oct 2021 05:34 PM IST
सार
शपथ ग्रहण के संबंध में स्पीकर की चिट्ठी के जवाब में राजभवन की तरफ से कहा गया था कि पहले अधिसूचना जारी हो जाए फिर विधायकों की सदस्यता के बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ 7 अक्तूबर को तीन नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे। ये तीन विधायक हैं, सीएम ममता बनर्जी, अमीरुल इस्लाम और जाकिर हुसैन। ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनी गई हैं।
विज्ञापन
स्पीकर ने भेजा था पत्र
भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में मिली जीत के बाद 7 अक्टूबर को विधायक के तौर पर ममता बनर्जी को शपथ लेनी है। शपथ समारोह के लिए राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पत्र भेजा गया था, लेकिन राजभवन की तरफ से जवाब में कहा गया था कि पहले अधिसूचना जारी हो जाए फिर वे विधायकों की सदस्यता के बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष की मंशा थी कि उपचुनाव में जीते तीनों तृणमूल विधायकों को जल्द ही विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलवा दी जाए। इस संबंध में स्पीकर कार्यालय ने राज्यपाल को एक पत्र लिखा था और जल्द ही शपथ करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
राज्यपाल व स्पीकर के बीच तकरार पुरानी है। जुलाई 2019 में राज्यपाल बनने के बाद से धनखड़ व स्पीकर में तनातनी जारी है। स्पीकर ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के सीधे प्रसारण से भी इनकार कर दिया था।