{"_id":"6172b4c6ac9b004d7d5e7afc","slug":"wb-finance-minister-amit-mitra-ask-modi-govt-why-are-big-businessmen-leaving-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाना: प. बंगाल के वित्त मंत्री का मोदी सरकार पर वार, पूछा- देश छोड़कर क्यों जा रहे बड़े कारोबारी? ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निशाना: प. बंगाल के वित्त मंत्री का मोदी सरकार पर वार, पूछा- देश छोड़कर क्यों जा रहे बड़े कारोबारी?
Fri, 22 Oct 2021 06:26 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:26 PM IST
सार
अमित मित्रा ने कहा कि ऐसा लगता है कि डर के माहौल की वजह से कारोबारी देश छोड़ रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले पर संसद में श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
Amit mitra (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि भय के माहौल के कारण पिछले 6 साल में बड़े कारोबारियों ने देश छोड़ दिया। मित्रा ने कहा कि साल 2014 से 2020 के छह साल के दौरान करीब 35,000 कारोबारी देश छोड़कर चले गए हैं। ऐसा लगता है कि डर के माहौल की वजह से कारोबारी देश छोड़ रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले पर संसद में श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
मित्रा का दावा, देश छोड़ने वाले सभी अमीर लोग
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री ने इसे लेकर कई ट्वीट किए हैं। इसमें उन्होंने कहा कि देश छोड़कर जाने वाले ये सभी कारोबारी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल यानि अमीर लोग थे और अब प्रवासी भारतीय बन गए हैं। उन्होंने कहा-दुनिया में पलायन के मामले में भारत नंबर एक स्थान पर है, आखिर क्यों? 'डर का माहौल'? पीएम को अपने शासन में कारोबारियों के इस भारी पलायन पर संसद में श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
अमित मित्रा ने कहा कि मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 से 2018 के बीच करीब 23,000 हाई नेटवर्थ उद्यमियों ने भारत छोड़ दिया है। यह दुनिया में सबसे बदतर स्थिति है। इसी तरह ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन (Global Wealth Migration) रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 में 7000 और साल 2020 में 5000 कारोबारियों ने भारत छोड़ दिया है।
विज्ञापन