फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   waterlogging in several areas of mumbai as heavy rain continues bihar bengal jharkhand monsoon updates

मानसून अपडेट: भारी बारिश से मुंबई के कई इलाकों में भरा पानी, बिहार-बंगाल में 12 जून से बरसेंगे बादल

Fri, 11 Jun 2021 11:01 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Jun 2021 11:01 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्वी राज्यों में सक्रिय हो चुका है। वहीं मुंबई में बीते दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन ठप हो गया।  इसके अलावा ओडिशा- पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
waterlogging in several areas of mumbai as heavy rain continues bihar bengal jharkhand monsoon updates
मुंबई में बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्वी राज्यों में सक्रिय हो चुका है। ओडिशा- पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मुंबई में बीते दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन ठप हो गया। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बारिश से रफ्तार थम गई है। भारी बारिश के चलते मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की भी सेवाएं बाधित हो गई हैं। जगह-जगह ट्रैक पानी में डूब गया है।  शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश का यह सिलसिला मुंबई और आसपास सटे शहरों के कुछ इलाकों में दिखा, तो कुछ जगह रुक-रुककर बारिश हो रही थी।
विज्ञापन


 मानसून की पहली बारिश से मुंबई बेहाल हो गई। लगातार हो रही बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।  मुंबई के अंधेरी, माहिम समेते कई निचले इलाकों में सड़कों और अंडरपास पर पानी भर गया है। आवाजाही में काफी कठिनाइयां हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में हाईटाइड को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

 

इन राज्यों में बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिससे शुक्रवार और शनिवार को बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार समेत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से भारी बारिश होगी।  मौसम विभाग की मानें तो बिहार में तय समय से दो दिन पहले यानी 13 जून तक मानसून आ सकता है। यानी बिहार में 2 दिन पहले ही इस बार मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी और 3 से 32 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed