फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Water transport service will be started soon in Mumbai through water taxi

मुंबई में जल्द ही वाटर टैक्सी के जरिए जल परिवहन सेवा होगी शुरू 

Fri, 26 Feb 2021 02:53 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 26 Feb 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Water transport service will be started soon in Mumbai through water taxi
water taxi

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जल्द ही वाटर टैक्सी के जरिए जल परिवहन सेवा शुरू की जाएगी। इससे मुंबई से नवी मुंबई जाने वालों को न सिर्फ भारी ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा बल्कि लोकल ट्रेन की भीड़ भरी यात्रा से भी राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन


मुंबई से नवी मुंबई के बीच सुहाना होगा सफर
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव जलोटा का कहना है कि कुछ महीनों में मुंबई से नवी मुंबई जलमार्ग (वाटर ट्रांसपोर्ट) शुरू होने वाला है। इसी साल मुंबई के प्रिंसेस डॉक से नवी मुंबई के बेलापुर तक जलमार्ग शुरू हो रहा है, जहां वाटर टैक्सी चलाई जाएगी।
विज्ञापन


इससे मुंबई से बेलापुर मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा। मुंबई और नवी मुंबई सहित ठाणे को जोड़ने वाले इस जलमार्ग परियोजना की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात से महाराष्ट्र के बीच होगा रोरो सेवा का विस्तार
मुंबई में जल परिवहन प्रोजेक्ट के तहत रोरो और रोपेक्स की सेवाएं भी शुरू की जाएगी। रोरो में छोटे जहाजों से बड़े ट्रक तक का भी ट्रांसपोर्ट किया जाता है जबकि रोपेक्स में यात्री और वाहन दोनों सफर कर सकते हैं।


फिलहाल, मुंबई से काशिद, रेवस, करंजा और जेएनपीटी तक रोरो सेवा शुरू होगी। इसके लिए जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में रोरो जेट्टी तैयार की जा रही है जो दो महीने में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed