{"_id":"59f9b7e04f1c1bd1538ba4f1","slug":"watch-a-girl-gets-onto-rahul-gandhi-vehicle-during-his-roadshow-in-gujarat-takes-a-selfie-with-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जब राहुल की दीवानगी में सेल्फी लेने के लिए SPG की वैन पर चढ़ी युवती ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VIDEO: जब राहुल की दीवानगी में सेल्फी लेने के लिए SPG की वैन पर चढ़ी युवती
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
वैन पर चढ़ी युवती
- फोटो : PTI
गुजरात चुनावों में अपने बयानों और प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर रुख के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता युवाओं में भी बढ़ती जा रही है।
इसका नजारा भरुच में एक रैली के दौरान देखने को मिला जहां राहुल से मिलने की बेताबी में एक युवती एसपीजी का सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी वैन पर ही जा चढ़ी।
युवती राहुल के साथ सेल्फी लेना चाहती थी, अचानक उसकी इस हरकत से कुछ देर के लिए एसपीजी के जवान भी हैरत में रह गए लेकिन राहुल ने उन्हें युवती को वैन से उतारने से रोक दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद युवती ने आराम से राहुल के साथ एक के बाद एक कई सेल्फी लीं। इसके बाद जैसे तैसे उसे वैन से उतारा गया। हालांकि इस दौरान राहुल खुद लड़की को वैन से उतरने में मदद करते दिखे।

#WATCH: A girl gets onto Congress Vice President Rahul Gandhi's vehicle during his roadshow in #Gujarat's Bharuch, takes a selfie with him pic.twitter.com/blEnRXS2FK
— ANI (@ANI) November 1, 2017
राहुल बोले- मोदी और जेटली हो गए फेल
वहीं इससे पहले कारोबार करने में सहूलियत 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत ने 130 नंबर से बड़ी छलांक लगाते हुए 100वें स्थान पर जगह बनाई है।
विश्व बैंक की इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार ने भारत में कारोबार का बेहतर माहौल का होने का दावा किया है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कल कहा कि भारत में आसानी से व्यापार करने में सुधार हुआ है।
जेटली के इस बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सवाल करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने जेटली से पूछा कि वह वास्तविक दुनिया में रह रहे हैं या सपनों की?
राहुल गांधी ने कहा कि जेटली कुछ विदेशी संस्थानों के आधार पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को किसी विदेशी संस्थान की जरुरत नहीं हैं।
भारत देश से सर्टिफिकेट चाहता है। राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली फेल हो गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बुधवार को गुजरात के भरूच में रोड शो किया।

Congress Vice President Rahul Gandhi's roadshow in Bharuch, #Gujarat pic.twitter.com/jKvxCeGjEL
— ANI (@ANI) November 1, 2017