फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waiting for the test report of the cough syrup samples of Maiden Company

Cough Syrup Row: अब नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार, गाम्बिया में बच्चों की मौत का मामला

Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सोनीपत।
एजेंसी, सोनीपत। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
सार

विभाग के अधिकारियों ने जांच के लिए कोलकाता की लैब में भेजे हैं। वहीं कंपनी का गेट बंद है। दक्षिण अफ्रीकी देश गम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Waiting for the test report of the cough syrup samples of Maiden Company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अफ्रीकी देश गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद सोनीपत में कफ सिरप बनाने वाली मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर लगातार चला निरीक्षण अब पूरा हो चुका है। शनिवार को केंद्र या प्रदेश का कोई भी अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन


अब नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा। विभाग के अधिकारियों ने जांच के लिए कोलकाता की लैब में भेजे हैं। वहीं कंपनी का गेट बंद है। दक्षिण अफ्रीकी देश गम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई थी। आशंका जाहिर की गई है कि इन बच्चों की मौत कफ सिरप से हुई है। डब्ल्यूएचओ ने भी संबंधित दवा कंपनी की दवाओं को लेकर चेतावनी जारी की थी। 
विज्ञापन


इस दवा निर्माता कंपनी पर वीरवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) व खाद्य एवं औषधि नियंत्रक प्रशासन (एफडीए) की टीमों ने छापा मारकर 5 अलग-अलग दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए थे। लगातार निरीक्षण के बाद अब माना जा रहा है कि निरीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed