{"_id":"5c993254bdec221464537494","slug":"vvip-chopper-deal-case-jail-claim-to-be-taken-out-christian-michel-from-solitary-confinement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी चौपर डील केस: जेल ने किया मिशेल को एकांत कारावास से निकालने का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीवीआईपी चौपर डील केस: जेल ने किया मिशेल को एकांत कारावास से निकालने का दावा
Tue, 26 Mar 2019 01:26 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Christian Michel (File)
3600 करोड़ के वीवीआईपी चौपर डील केस में आरोपी बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को अदालत में रिपोर्ट पेश कर दी। जेल प्रशासन ने कोर्ट से कहा कि अब मिशेल को एकांत कारावास में नहीं रखा जा रहा है। अदालत ने मिशेल को एकांत कारावास से निकालकर सामान्य सेल में शिफ्ट करने का निर्देश तिहाड़ जेल महानिदेशक को दिया था और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार के समक्ष जेल प्रशासन की ओर से पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि अब मिशेल को एकांत कारावास में नहीं रखा जा रहा है। अब उसके साथ दो अन्य कैदियों को अलग सेल में रखा जा रहा है। इसके अलावा, उसे बैडमिंटन व कैरम खेलने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर मिशेल से मिलने जेल गए उसके वकील एलजो के जोसेफ व विष्णु शंकर ने बताया कि मिशेल को एकांत कारावास में ही रखा जा रहा है, लेकिन उसके पड़ोस के सेल में दो कैदियों को रखा गया है। उन्होंने कहा कि मिशेल को उसी सेल में रखा गया है, जहां वह पहले था। यह अदालत के आदेश का मखौल है।
विज्ञापन
अदालत के समक्ष मिशेल की ओर से आवेदन दायर कर उसके वकीलों ने कहा था कि उनके मुवक्किल को एकांत कारावास में रखा जा रहा है। इससे पहले उसके वकीलों ने कहा था कि उसे छोटा राजन, शहाबुद्दीन और कश्मीरी आतंकियों केे साथ रखा जा रहा है।