फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voter Adhikar Yatra: 'We were asked to give affidavit, why not BJP leaders?' Rahul Gandhi's question to ECI

Voter Adhikar Yatra: 'हमसे हलफनामा मांगा गया, भाजपा नेताओं से क्यों नहीं?' राहुल गांधी का चुनाव आयोग से सवाल

Sun, 17 Aug 2025 10:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 17 Aug 2025 10:45 PM IST
सार

Rahul Gandhi's Question To ECI: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमसे हलफनामा मांगा गया, भाजपा नेताओं से क्यों नहीं?

विज्ञापन
Voter Adhikar Yatra: 'We were asked to give affidavit, why not BJP leaders?' Rahul Gandhi's question to ECI
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उस पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने वोट चोरी का पर्दाफाश करने के लिए संवाददाता सम्मेलन किया था, तो उनसे हलफनामा देने के लिए कहा गया। लेकिन भाजपा नेताओं से ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी, जिन्होंने अपने संवाददाता सम्मेलन में इसी तरह के दावे किए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) राज्य के लोगों के वोट चुराने का एक तरीका है। उन्होंने कहा, आज चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि सरकार ने चुनाव प्रक्रिया के सीसीटीवी फुटेज संबंधी कानून में बदलाव क्यों किया? उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार 2023 में एक कानून लेकर आई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी चुनाव निकाय के खिलाफ कार्रवाई न कर सके क्योंकि यह भाजपा की मदद कर रहा है और उनके साथ वोट चोरी में लिप्त है।
 

राहुल ने फिर लगाया वोट चोरी का आरोप
राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर वोट चोरी का आरोप लगाया। रविवार को बिहार के सासाराम में वोट चोरी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा कि अब पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलीभगत करके चुनाव चुरा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन उन्हें एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं को जोड़ने और हटाने के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनावों को चुराने के उनके षड्यंत्र में सफल नहीं होने देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed