फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vlogger accused of sexually harassing Russian tourists in Goa probe underway News in hindi

Goa: बांग्लादेशी व्लॉगर पर गोवा में रूसी महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Sun, 08 Dec 2024 01:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 08 Dec 2024 01:40 PM IST
सार

व्लॉगर बांग्लादेश का रहेन वाला है। उसने समुद्र तट का इसी तरह का एक और वीडियो पोस्ट किया था। उसके अकाउंट के विवरण से मालूम चलता है कि वीडियो लगभग आठ से नौ महीने पहले का है।

विज्ञापन
Vlogger accused of sexually harassing Russian tourists in Goa probe underway News in hindi
गोवा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा पुलिस एक व्लॉगर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही है। व्लॉगर पर गोवा की यात्रा के दौरान रूसी महिलाओं का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस को इस मामले की जानकारी तब मिली, जब एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर व्लॉगर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो की ओर ध्यान आकर्षित कराया। इस वीडियो में एक रूसी महिला को समुद्र तट पर धूप सेंकते हुए देखा गया। 
विज्ञापन


व्लॉगर बांग्लादेश का रहेन वाला है। उसने समुद्र तट का इसी तरह का एक और वीडियो पोस्ट किया था। उसके अकाउंट के विवरण से मालूम चलता है कि वीडियो लगभग आठ से नौ महीने पहले का है। गोवा पुलिस ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "साइबर पुलिस थाने को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है।"
विज्ञापन


साइबर अपराध सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्लॉगर की गतिविधियों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed