फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vizag Floating Bridge: Did It Collapse Hours After Opening, Andhra Govt Refutes Claim

Visakhapatnam: उद्घाटन के एक दिन बाद ही टूटा फ्लोटिंग ब्रिज? तस्वीरें वायरल होने पर सरकार ने कही यह बात

Wed, 28 Feb 2024 11:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापटट्नम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापटट्नम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 28 Feb 2024 11:50 AM IST
सार

शहर के लोकप्रिय आर के बीच पर फ्लोटिंग ब्रिज का उद्घाटन रविवार को राज्यसभा सदस्य वाईवी सुब्बा रेड्डी ने बड़े धूमधाम से किया था। हालांकि, 24 घंटों के भीतर ही टूटे हुए हिस्से की तस्वीरें वायरल हो गईं।

विज्ञापन
Vizag Floating Bridge: Did It Collapse Hours After Opening, Andhra Govt Refutes Claim
उद्घाटन के एक दिन बाद ही टूटा फ्लोटिंग ब्रिज? - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से हाल ही में खबर आई थी कि यहां के फ्लोटिंग ब्रिज का एक हिस्सा उद्घाटन के एक दिन बाद ही पानी में समा गया था। जानकारी सामने आते ही विपक्षी नेताओं ने आलोचना करना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब आंध्र प्रदेश सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही सफाई पेश की है। 

विज्ञापन


यह है मामला
बता दें, शहर के लोकप्रिय आर के बीच पर फ्लोटिंग ब्रिज का उद्घाटन रविवार को वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य वाईवी सुब्बा रेड्डी ने बड़े धूमधाम से किया था। हालांकि, 24 घंटों के भीतर समुद्र के पानी में तैरते ढांचे के टूटे हुए हिस्से की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामले को तूल तब और मिली, जब विपक्षी टीडीपी पार्टी ने इसकी आलोचना की।
विज्ञापन


वीएमआरडीए की सफाई
मामले को बढ़ता देख सोमवार को विशाखापट्टनम मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (वीएमआरडीए) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सफाई दी। वीएमआरडीए ने कहा, 'उच्च ज्वार के कारण, ब्रिज के टी आकार के व्यूप्वॉइंट को अलग कर दिया गया है और इसकी स्थिरता की जांच के लिए इसे एंकर के पास रखा गया है। हालांकि, कुछ लोगों ने ब्रिज और अलग व्यूप्वॉइंट के बीच के अंतर की तस्वीरें लीं और आरोप लगाया कि ब्रिज टूट गया है और यह गलत जानकारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वीएमआरडीए ने दावा किया कि मॉक ड्रिल के तहत ब्रिज के एक हिस्से को हटा दिया गया है। मजबूत समुद्री धाराओं के दौरान इस तरह का अलगाव एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भविष्य में भी मॉक ड्रिल के हिस्से के रूप में जरूरत पड़ने पर व्यूप्वॉइंट को अलग किया जाएगा।


पर्यटकों को क्यों रोका जा रहा?
इसके अलावा विशाखापट्टनम मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने यह भी बताया कि पर्यटकों को ब्रिज पर जाने की अनुमति क्यों नहीं मिल रही है। उसने कहा, सरकार सोमवार से पर्यटकों को पुल पर जाने की अनुमति देना चाहती थी, लेकिन मौसम में बदलाव और तेज समुद्री धाराओं के कारण इसपर रोक लगाई हुई है। इस बीच, उद्योग मंत्री जी अमरनाथ ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह फ्लोटिंग ब्रिज को लेकर फर्जी प्रचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed