{"_id":"5bc4db25bdec226976529ff9","slug":"vivek-tiwari-murder-case-national-human-rights-commission-seeks-report-from-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी हत्याकांडः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवेक तिवारी हत्याकांडः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक से मांगी रिपोर्ट
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विवेक तिवारी शूटआउट मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस के महानिदेशक से जांच रिपोर्ट तलब की है। साथ ही यूपी के पुलिस प्रमुख को नोटिस भी जारी किया गया है। एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की सितंबर में लखनऊ के गोमती नगर में देर रात सिपाही प्रशांत चौधरी ने कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के वकील और सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांता त्रिपाठी ने विवेक तिवारी फेक एनकाउंटर मामले में याचिका दायर की है। त्रिपाठी की याचिका पर मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से चार हफ्तों के भीतर अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। त्रिपाठी ने अपनी याचिका में लिखा है कि इस मामले में पुलिस की क्रूरता मानवाधिकारों के उल्लंघन पर गंभीर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
अपनी याचिका में आयोग से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग अपनी टीम भेज कर ऐसे गंभीर मामलों की जांच करे। साथ ही, मांग की है कि राज्य सरकार विवेक तिवारी की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट, पुलिस जांच और मैजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट के अलावा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराए। वकील त्रिपाठी ने विवेक तिवारी के परिजनों को पचास लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन