फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vivatech Summit: PM Narendra Modi said I invite to invest in India based on five pillars of talent, market, capital, eco system, culture of openness

VivaTech Summit 2021: 'स्टार्टअप के लिए भारत में अच्छा माहौल' पीएम मोदी ने निवेशकों से कही यह बात

Wed, 16 Jun 2021 05:09 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 16 Jun 2021 05:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप को स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षण-प्रशिक्षण के नए तौर तरीकों के क्षेत्र में संभावना तलाशनी होगी।

विज्ञापन
Vivatech Summit: PM Narendra Modi said I invite to invest in India based on five pillars of talent, market, capital, eco system, culture of openness
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विवाटेक सम्मेलन के पांचवें संस्करण को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत में स्टार्टअप के लिए अच्छा माहौल है, निवेशक यहां आएं और निवेश करें। उन्होंने यह भी कहा कि आधार ने महामारी के दौरान लोगों को समय पर मदद पहुंचाने में मदद की, लोगों को मुफ्त राशन, खाना पकाने के लिए ईंधन दिया गया।

विज्ञापन


विवा टेक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड के दो टीके भारत में बनाए गए हैं, कुछ और टीको के विकास एवं परीक्षण का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिभा, बाजार, पूंजी, परिवेश और खुलेपन की संस्कृति ए इन पांच स्तंभों के आधार पर दुनिया को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामारी के कारण उत्पन्न बाधा के बाद हमें स्वास्थ्य सुविधाओं और अर्थव्यवस्था को दुरुस्त और तैयार करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप को स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षण-प्रशिक्षण के नए तौर तरीकों के क्षेत्र में संभावना तलाशनी होगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ओर विभिन्न यूरोपीय देशों के मंत्री और सांसद भी इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत को सबसे बड़े स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्रों में एक बताया और वैश्विक निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। स्टार्ट-अप क्षेत्र पर केंद्रित विवाटेक सम्मेलन के पांचवें संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और फ्रांस व्यापक विषयों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं और यह समय की जरूरत है कि दोनों कि देश इस साझेदारी को आगे जारी रखें।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से हमने विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं का अनुभव किया है। अभी भी इसका काफी प्रभाव है। लेकिन हमें इससे निराश नहीं होना है। उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने खान से लेकर अंतरिक्ष तक और बैंकिंग से लेकर परमाणु ऊर्जा तक सभी क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि महामारी के दौर में भी भारत अनुकूलनशील और कुशलता से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत नवाचारों और निवेशकों को उनके अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराता है।

पीएम ने किया था ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा कि बुधवार को मैं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विवाटेक सम्मेलन को संबोधित करूंगा। इस मंच से मैं प्रौद्योगिकी और स्टार्ट-अप्स की दुनिया में भारत की उन्नति के बारे में अपनी बात रखूंगा।

इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक, फेसबुक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रेड स्मिथ सहित कॉर्पोरेट जगत की अन्य जान-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

विवाटेक यूरोप का सबसे बड़ा डिजिटल और स्टार्टअप कार्यक्रम है और 2016 से हर साल पेरिस में इसका आयोजन किया जाता रहा है। विज्ञापन और मार्केटिंग जगत की प्रमुख कंपनी पब्लिसीज ग्रुप और फ्रांस के अग्रणी मीडिया समूह लेस इकोज की ओर से संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जाता है।

पीएमओ के मुताबिक, यह आयोजन प्रौद्योगिकी नवाचार और स्टार्टअप इको सिस्टम के हितधारकों को एक साथ लाता है। इस आयोजन में प्रदर्शनियां, पुरस्कार, पैनल चर्चा और स्टार्टअप प्रतियोगिताएं शामिल की जाती हैं। बता दें कि विवाटेक सम्मेलन के पांचवें संस्करण का आयोजन 16 से 19 जून के बीच हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed