फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Virat Kohli attacked online after LGBTQIA group accuses his restaurant chain of discrimination

Virat Kohli Restaurant: कोहली के रेस्टोरेंट में गे समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं? सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Tue, 16 Nov 2021 02:06 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 16 Nov 2021 02:06 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं होने का मामला सामने आया है। यह पोस्ट ट्विटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है, कई लोग विराट से इस मामले पर नाराज हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli attacked online after LGBTQIA group accuses his restaurant chain of discrimination
विराट कोहली का रेस्टोरेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं होने का मामला सामने आया है। यह पोस्ट ट्विटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है, कई लोग विराट से इस मामले पर नाराज हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वन8 कम्यून नाम का एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। दिल्ली, कोलकाता और पुणे में इस रेस्टोरेंट की ब्रांच हैं। विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर आरोप लगे हैं कि यहां LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने यह संदेश लिखा। 

विज्ञापन


“LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में नो एंट्री…विराट पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं. उनकी जोमेटो लिस्टिंग कहती है कि स्टैग के लिए उनके रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है। हमने 2 सप्ताह पहले उनको मैसेज किया था। उनका कोई जवाब नहीं मिला। हमने उनके रेस्टोरेंट के पुणे ब्रांच से संपर्क किया, उन्होंने हमें फ़ोन पर बताया कि रेस्टोरेंट में प्रवेश केवल सिसजेंडर विषमलैंगिक जोड़ों या सिसजेंडर महिलाओं के समूहों के लिए है। समलैंगिक जोड़े या समलैंगिक पुरुषों के समूहों को एंट्री नहीं है। ट्रांस महिलाओं को उनके कपड़ों के अनुसार एंट्री दी जाती है। रेस्टोरेंट की दिल्ली शाखा ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया. रेस्टोरेंट की कोलकाता वाली ब्रांच ने हमें बताया कि यहां सबकी एंट्री है। हालांकि, उनका ज़ोमेटो बुकिंग पेज कुछ और कहता है. भारत में ऐसे फैंसी रेस्टोरेंट, बार और क्लबों में LGBTQ के साथ भेदभाव आम है, और विराट कोहली भी यही कर रहे हैं।”
विज्ञापन

 

Virat Kohli attacked online after LGBTQIA group accuses his restaurant chain of discrimination
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर विनय तिवारी ने Vini नाम से अकाउंट बना रखा है। उन्होंने ट्वीट किया
“आप विराट कोहली से और क्या उम्मीद लगा सकते हैं? विराट बस भाषणों में प्रगतिशील हैं, लेकिन, अमल में नहीं। क्या विराट और अनुष्का इस होमोफोबिक फैसले पर कुछ कहेंगे?”
 

First love late spring नाम के एक यूजर ने लिखा, “इस आदमी के लिए मेरी नफ़रत बिल्कुल सही थी।”
  सोशल मीडिया पर वायरल खबर का सच क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल यह खबर पूरी तरह से निराधार है। इस खबर में कोई दम नहीं है। कोहली के रेस्तरां वन8 कम्यून ने एक बयान जारी कर LGBTQ समुदाय के साथ भेदभाव और एंट्री ना देने की बात को सिरे से नकार दिया और उसे गलत बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed