फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viral Video: Man on a Ventilator With Oxygen Mask on Makes Khaini coronavirus

वायरल: वेंटिलेटर पर लेटा शख्स मल रहा था तंबाकू, लोग बोले- 'छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक'

Sat, 24 Apr 2021 12:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 24 Apr 2021 12:18 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति ऑक्सीजन मास्क पहने वेंटिलेटर पर लेटे तंबाकू मलता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख लोग बोले, छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक।   

विज्ञापन
Viral Video: Man on a Ventilator With Oxygen Mask on Makes Khaini coronavirus
वायरल वीडियो - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर की तेज रफ्तार के चलते हालात बेहद खराब हैं। हालात ये हैं कि ऑक्सीजन की किल्लत के चलते लोगों की मौत हो रही है, अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति ऑक्सीजन मास्क पहने वेंटिलेटर पर लेटे तंबाकू मलता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख लोग बोले, छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक।   

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल इस वीडियो को देखकर कुछ लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ हंस हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।  दरअसल वायरल वीडियो  में नजर आ रहा है कि नाजुक हालत में एक व्यक्ति वेंटिलेटर पर लेटा है। उसके मुंह में ऑक्सीजन पाइप लगा हुआ है, लेकिन वह अपने हाथ इस अंदाज में घिस रहा है, जैसे तंबाकू-खैनी मल रहा हो। 

वीडियो में नजर आता है कि मरीज के पास एक महिला बैठी है। एक नर्स भी उसकी तीमारदारी कर रही है, लेकिन वह युवक अपनी ही धुन में तंबाकू मलने में जुटा हुआ है। मरीज की इस अजीबोगरीब हरकत का किसी ने वीडिया बना लिया। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा,  छोड़ेंगे न तेरा साथ... मरते दम तक। शराब अभी भी लिस्ट में टॉप पर है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक। 



लोगों ने बताया, न छूटने वाली आदत
30 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 4200 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ लोगों ने इसे न छूटने वाली लत बताया, तो कुछ ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed