वायरल: वेंटिलेटर पर लेटा शख्स मल रहा था तंबाकू, लोग बोले- 'छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक'
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति ऑक्सीजन मास्क पहने वेंटिलेटर पर लेटे तंबाकू मलता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख लोग बोले, छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक।
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर की तेज रफ्तार के चलते हालात बेहद खराब हैं। हालात ये हैं कि ऑक्सीजन की किल्लत के चलते लोगों की मौत हो रही है, अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति ऑक्सीजन मास्क पहने वेंटिलेटर पर लेटे तंबाकू मलता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख लोग बोले, छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक।
The other essential
छोड़ेंगे न तेरा साथ ..... मरते दम तक😊😊😊😊#Zarda #Tambakooविज्ञापन
Liquor still tops....😊 pic.twitter.com/OHSdR4IA3H — Rupin Sharma IPS (@rupin1992) April 21, 2021
सोशल मीडिया वायरल इस वीडियो को देखकर कुछ लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ हंस हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि नाजुक हालत में एक व्यक्ति वेंटिलेटर पर लेटा है। उसके मुंह में ऑक्सीजन पाइप लगा हुआ है, लेकिन वह अपने हाथ इस अंदाज में घिस रहा है, जैसे तंबाकू-खैनी मल रहा हो।
वीडियो में नजर आता है कि मरीज के पास एक महिला बैठी है। एक नर्स भी उसकी तीमारदारी कर रही है, लेकिन वह युवक अपनी ही धुन में तंबाकू मलने में जुटा हुआ है। मरीज की इस अजीबोगरीब हरकत का किसी ने वीडिया बना लिया। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा, छोड़ेंगे न तेरा साथ... मरते दम तक। शराब अभी भी लिस्ट में टॉप पर है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक।
लोगों ने बताया, न छूटने वाली आदत
30 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 4200 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ लोगों ने इसे न छूटने वाली लत बताया, तो कुछ ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।