{"_id":"61927e5932fe4873a56e39ee","slug":"vip-number-craze-kota-potato-trader-bought-bsnls-special-mobile-number-for-rs-2-40-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी नंबर का क्रेज: कोटा के आलू व्यापारी ने 2.40 लाख रुपये में खरीदा बीएसएनएल का खास नंबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीआईपी नंबर का क्रेज: कोटा के आलू व्यापारी ने 2.40 लाख रुपये में खरीदा बीएसएनएल का खास नंबर
Mon, 15 Nov 2021 09:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
BSNL 4G SIM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले देश की सबसे पुरानी व सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल तेजी से सिकुड़ते जा रही है, लेकिन इसके वीआईपी फोन नंबर का क्रेज कायम है। अब भी इसके वीआईपी नंबरों की नीलामी होती है और इनके मुरीद इन्हें हजारों-लाखों रुपये में खरीदते हैं।
राजस्थान के कोटा के आलू व्यापारी डूडेजा ने 2.40 लाख रुपये में बीएसएनएल का वीआईपी मोबाइल नंबर खरीदकर सबको चौंका दिया है। इस नंबर के लिए 20 हजार रुपये से आनलाइन बोली शुरू हुई थी, जो 2.40 लाख रुपये पर जाकर थमी।
बीएसएनएल के वीआईपी नंबर 'फैंसी नंबर नीलामी' श्रेणी में उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलू व्यापारी ने XXX7000000 नंबर के लिए बोली लगाई। इस नंबर की नीलामी 20,000 रुपये से शुरू हुई थी और देखते देखते यह दो लाख के पार पहुंच गई।
विज्ञापन
बोली जीतने वाले व्यापारी ने फर्रुखाबाद में बीएसएनएल कार्यालय से वीआईपी नंबर हासिल किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहला VIP या फैंसी नंबर नहीं है। इससे पहले भी एक और फैंसी नंबर खरीदने के लिए एक लाख रुपये का भुगतान किया था।